फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टीकाकरण दिवस: जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए?

Fri, 06 Nov 2026 03:07 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vaccination Schedule by Age: इस लेख में जानें कि बच्चों से लेकर बड़ों तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना जरूरी है।  इसके अलावा जानें गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कौन-से टीके जरूरी हैं और टीकाकरण का कोई डोज छूट जाने पर क्या करना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI

Vaccination Schedule by Age: टीकाकरण यानी वैक्सीनेशन शरीर को कई गंभीर और संक्रामक बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। जन्म के तुरंत बाद से लेकर बुजुर्ग होने तक अलग-अलग उम्र में कई जरूरी टीके लगवाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे विकसित होती है। 

कई बार माता-पिता को यह जानकारी नहीं होती कि बच्चे को किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए। विश्व टीकाकरण दिवस के मौके पर आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से जरूरी टीकों की पूरी जानकारी और टीकाकरण में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
 भारत में उम्र के हिसाब से टीकाकरण की पूरी लिस्ट

भारत सरकार के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण का एक निश्चित शेड्यूल है। इसमें जन्म से लेकर 16 साल तक अलग-अलग उम्र में टीके लगाए जाते हैं।

जन्म के समय लगने वाले टीके
  • BCG वैक्सीन: बीसीजी का टीका (टीबी से बचाव)
  • OPV-0: ओरल पोलियो वैक्सीन (पोलियो की खुराक)
  • Hepatitis B Birth Dose: हेपेटाइटिस-बी का जन्म के समय दिया जाने वाला टीका

 
विज्ञापन

3 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
6 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-1: ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक
  • Pentavalent-1: पेंटावैलेंट वैक्सीन की पहली खुराक
  • Rotavirus Vaccine-1: रोटावायरस वैक्सीन की पहली खुराक
  • Fractional IPV-1: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक
  • PCV-1: न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन की पहली खुराक

10 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-2: ओरल पोलियो वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Pentavalent-2: पेंटावैलेंट वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Rotavirus Vaccine-2: रोटावायरस वैक्सीन की दूसरी खुराक

 

4 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
14 सप्ताह की उम्र में
  • OPV-3: ओरल पोलियो वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • Pentavalent-3: पेंटावैलेंट वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • Fractional IPV-2: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की दूसरी खुराक
  • Rotavirus Vaccine-3: रोटावायरस वैक्सीन की तीसरी खुराक
  • PCV-2: न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन की दूसरी खुराक

9 से 12 महीने की उम्र में
  • MR-1: खसरा और रूबेला का पहला टीका
  • PCV Booster: न्यूमोकोकल वैक्सीन की बूस्टर खुराक
  • Fractional IPV-3: इंजेक्टेबल पोलियो वैक्सीन की तीसरी खुराक

 
विज्ञापन

5 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
16 से 24 महीने की उम्र में
  • MR-2: खसरा और रूबेला का दूसरा टीका
  • DPT Booster-1: डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस का पहला बूस्टर टीका
  • OPV Booster: ओरल पोलियो वैक्सीन की बूस्टर खुराक

5 से 6 साल की उम्र में
  •  DPT Booster-2: डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस का दूसरा बूस्टर टीका

 
विज्ञापन

6 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
10 और 16 साल की उम्र में
  •  Td Vaccine: टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव का टीका

गर्भवती महिलाओं के लिए
  • Td-1: टिटनेस और डिप्थीरिया का पहला टीका
  • Td-2: टिटनेस और डिप्थीरिया का दूसरा टीका
  • Td Booster: टिटनेस और डिप्थीरिया का बूस्टर टीका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जन्म से लेकर बुजुर्ग होने तक किस उम्र में कौन-सा टीका लगवाना चाहिए? - फोटो : AI
वयस्कों और बुजुर्गों के लिए
  • Influenza Vaccine: इन्फ्लुएंजा (फ्लू) का टीका
  • COVID-19 Vaccine: कोरोना वायरस का टीका
  • Pneumococcal Vaccine: न्यूमोकोकल (निमोनिया से बचाव का) टीका
  • Shingles Vaccine: शिंगल्स (दाद) से बचाव का टीका
  • Hepatitis B Vaccine: हेपेटाइटिस-बी का टीका
  • Td/Tdap Vaccine: टिटनेस, डिप्थीरिया और काली खांसी से बचाव का टीका

ध्यान रखें कि इन टीकों की जरूरत हर व्यक्ति को एक जैसी नहीं होती। उम्र, पुरानी बीमारियों और पहले लग चुके टीकों के आधार पर डॉक्टर सही शेड्यूल तय करते हैं।
 
----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें