फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: केले का छिल्का है विटामिंस का खजाना, एक नहीं कई हैं फायदे

Fri, 06 Mar 2026 07:55 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केले और केले के छिलके दोनों ही सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी हैं। हरे और पके केले पाचन की दिक्कतों को ठीक करने के अलावा आपको कई लाभ दे सकते हैं। आइए केले के छिलकों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ जान लेते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
केले के फायदे - फोटो : Freepil.com
अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में पौष्टिक चीजों की मात्रा बढ़ाने की सलाह देते हैं। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। मौसमी फल, सीजन के हिसाब से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। केले आमतौर पर हर मौसम में उपलब्ध होते हैं, इस फल को अध्ययनों में सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद पाया गया है।

केला में फाइबर, पोटैशियम जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिनकी हमें नियमित रूप से जरूरत होती है। पाचन से लेकर ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत में सुधार के लिए भी केला खाना लाभकारी माना जाता है।

केला खाने के बाद अक्सर लोग इसके छिलके फेंक देते हैं, पर क्या आप जानते हैं केले के फल की ही तरह इसके छिलके में भी भरपूर पोषक तत्व होते हैं? शोध में छिलकों को भी बहुत फायदेमंद बताया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
केला खाने से होते हैं कई फायदे - फोटो : Freepik.com
कम न समझिए केले के छिलके को

डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट केला को रोजाना डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि आप केले को छिलके से भी कई लाभ पा सकते हैं। 

केले के छिलके में भी एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और ल्यूटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर पाचन से लेकर त्वचा और दिल से लेकर मेंटल हेल्थ तक में लाभ पाया जा सकता है। आप हरे और पके केले दोनों के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए केले के छिलकों के फायदे जान लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
केला पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी - फोटो : Freepik.com
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, केले के छिलके को कई तरीकों से डाइट में शामिल करके लाभ पाया जा सकता है। स्मूदी में ब्लेंड करके या आइसक्रीम टॉपिंग के तौर पर केले के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। पके केले के नरम छिलकों को उबाल कर खाया जाता है। ये आपको कई लाभ दे सकता है।

पाचन के लिए केला और छिलके दोनों लाभकारी

केले के छिलके में अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है। 
 
  • अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर कब्ज की समस्या को कम करता है और आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। 
  • केले का छिलका खासकर रेजिस्टेंट स्टार्च का स्रोत माना जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

4 of 5
हृदय रोगों का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com
हार्ट और आंखों के लिए फायदेमंद

केले के छिलके में पॉलीफेनॉल, कैरोटेनॉयड्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। 
 
  • ये तत्व शरीर में बनने वाले फ्री-रेडिकल्स को कम करते हैं और इंफ्लेमेशन से बचाते हैं।
  • इंफ्लेमेशन कम होने से दिल की सेहत में सुधार होता है और कैंसर का खतरा भी जोखिम कम होता है। 
  • ये विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत है, जो आपकी आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्ट्रेस कम करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Freepik.com
मेंटल हेल्थ में भी मिलता है लाभ

केले  में ट्रिप्टोफैन भी पाया जाता है। केले के छिलकों में मौजूद विटामिन बी6 के साथ मिलकर ये डिप्रेशन और दूसरे मूड डिसऑर्डर के कुछ लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है।
 
  • ट्रिप्टोफैन टूटने पर सेरोटोनिन में बदल जाता है, जिससे आपका मूड बेहतर हो सकता है। 
  • विटामिन बी6 नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, जिसका समय के साथ मूड पर अच्छा असर पड़ता है।

केले के छिलकों को डाइट में शामिल करने के साथ आप त्वचा और बालों पर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको विशेष लाभ मिल सकता है।



------------
स्रोत: 

Antioxidant and anti-atherosclerotic potential of Banana (Musa spp): A review of biological mechanisms for prevention and protection against atherosclerosis

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें