फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में ज्यादा यूरीन आए तो संभल जाएं, बन सकते हैं इस बीमारी का शिकार

Mon, 27 Mar 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 5
यूरीन
जापान के डॉक्टरों का कहना है कि जिन्हें रात में जगकर बार-बार यूरीन के लिए उठना पड़ता है, उन्हें अपने खाने में नमक की मात्रा में कटौती करनी चाहिए। इस समस्या को नौक्चुरिया (Nocturia) कहा जाता है। इससे लोग 60 की उम्र के बाद प्रभावित होते हैं। इससे पीड़ित लोगों की नींद खराब होती है और लोगों का जीवन भी प्रभावित होता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन्होंने नमक की मात्रा को कम किया उन्हें रात में बार बार यूरीन करने की समस्या से भी निजात मिल गई। ब्रिटेन के डॉक्टरों का भी कहना है कि सही आहार से इस समस्या के लक्षण को कम किया जा सकता है। नागासाकी यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने अपनी स्डटी के नतीजे को लंदन के यूरोपियन सोसायटी ऑफ यूरोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रात में ज्यादा यूरीन आए तो संभल जाएं, बन सकते हैं इस बीमारी का शिकार

2 of 5
यूरीन
जो ज्यादा नमक खाते हैं उन मरीजों पर तीन महीने तक निगरानी रखी गई कि वे नींद की समस्या से पीड़ित हैं। उनसे कहा गया कि वे अपने आहार में नमक की कटौती करें। जिन्होंने ऐसा किया उनमें बार-बार यूरीन करने की आदत कम हुई। जो रात में दो बार से ज्यादा पेशाब करते थे वे एक बार तक ही रुक गए। इसका असर दिन में भी साफ दिखा और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ। इस स्टडी में 98 लोगों को जरूरत से ज्यादा नमक खिलाया गया था और इसका असर ठीक उलटा दिखा। ये रात में कई बार यूरीन करने के लिए उठे। इस स्टडी को अंजाम देने वाले डॉ. मात्सुओ तोमोहिरो ने कहा कि इसकी पुष्टि के लिए और बड़ी स्टडी की जरूरत है, लेकिन इससे बुजुर्गों को निश्चित तौर पर मदद मिलेगी।
विज्ञापन

रात में ज्यादा यूरीन आए तो संभल जाएं, बन सकते हैं इस बीमारी का शिकार

3 of 5
यूरीन
उन्होंने कहा कि अपने आहार को ठीक करने से जीवन को कई मामलों में ठीक बनाया जा सकता है। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में नौक्चुरिया विशेषज्ञ प्रोफेसर मार्कस ड्रेक का कहना है कि जितनी मात्रा में लोग नमक खाते हैं उसका सामान्य तौर पर नौक्चुरिया से कोई संबंध नहीं होता है।

सामन्याता डॉ. पानी पीने की मात्रा को देखते हैं। बिस्तर पर जाने से पहले कितना पानी पीते हैं यह भी मायने रखता है। 50 की उम्र के बाद आधे से ज्यादा पुरुषों और महिलाओं को रात में ब्लैडर खाली करने के लिए नींद खराब करनी पड़ती है। यह सामान्य तौर पर ज्यादा उम्र के लोगों में आम समस्या है। इनमें से ज्यादातर लोग कम से कम दो बार जरूर जागते हैं। यदि आप रात में दो बार से ज्यादा यूरीन करने के लिए उठते हैं तो नींद खराब होती है। इससे तनाव बढ़ता है, उलझन होती है और चिड़चिड़ाहट भी बढ़ती है।

रात में ज्यादा यूरीन आए तो संभल जाएं, बन सकते हैं इस बीमारी का शिकार

4 of 5
यूरीन
महज बूढ़े होने का साइट इफेक्ट नहीं

उम्र के साथ हार्मोंस में तब्दीलियां आती हैं। इसी कारण रात में ज्यादा यूरीन होता है। उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि अक्सर बढ़ने लगती है। बड़ा प्रोस्ट्रेट ट्यूब पर दबाव बना सकता है और इससे यूरीन भी ज्यादा होता है लेकिन पूरी कहानी यही नहीं है। नौक्चुरिया आपकी सेहत से जुड़ी समस्या का एक संकेत है कि कहीं आप डायबिटीज से तो पीड़ित नहीं हैं। आप हार्ट या नींद नहीं आने की समस्या से भी पीड़ित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ज्यादा यूरीन आए तो संभल जाएं, बन सकते हैं इस बीमारी का शिकार

5 of 5
यूरीन
कितना नमक ज्यादा है?

ब्रिटेन में वयस्कों को हर दिन 6 ग्राम नमक खाने की सलाह दी जाती है। यह 2.4 ग्राम सोडियम के बराबर होना चाहिए। बच्चों को तीन सालों तक रोज दो ग्राम नमक खाना चाहिए। सात से 10 साल की उम्र में इसे बढ़ाकर 5 ग्राम कर देना चाहिए। 11 की उम्र के बाद बच्चों को भी 6 ग्राम रोज नमक खाना चाहिए।

रात में किस खाने में ज्यादा नमक होता है?

ब्रेड और अनाज के नाश्ते में जितना आप सोचते हैं उससे ज्यादा नमक होता है। बेकन, हैम, चीज, क्रिस्प्स और पास्ता चटनी में भी ज्यादा नमक होता है। जब आप कोई भी प्रोसेस्ड फूड खरीदें तो पैकेट पर प्रति 100 ग्राम में कितना नमक है इसे जरूर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें