पेट की समस्या
- फोटो : Freepik.com
आईबीएस की दिक्कत तो नहीं
आईबीएस यानी इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में आंतों की संवेदनशीलता और उनकी कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है। इसके कारण कुछ लोगों में खाना खाने के बाद पेट में दर्द, ऐंठन, पेट फूलने और तुरंत शौच की इच्छा बढ़ जाती है। आईबीएस में दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। अगर लंबे समय से भोजन के बाद टॉयलेट जाना पड़ रहा हो साथ ही पेट दर्द, पेट फूलने और मल की आदत में बदलाव हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
डॉक्टर कहते हैं, खाने के बाद टॉयलेट जाना और दस्त होना दो अलग बातें हैं। अगर मल सामान्य है और केवल शौच की इच्छा जल्दी होती है, तो यह सामान्य गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स हो सकता है। लेकिन अगर मल बार-बार ढीला या दस्त जैसा है और यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसके पीछे कोई पाचन संबंधी कारण हो सकता है। समय रहते डॉक्टर से मिलकर जांच और इलाज से किसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।