फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025: वित्तमंत्री ने कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों को दी बड़ी राहत, लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 01 Feb 2025 01:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में शनिवार (1 फरवरी 2025) को रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट पेश किया। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करते हुए सरकार ने कई जीवन रक्षक दवाओं से सीमा शुल्क को पूरी तरह से हटा लिया है। इस फैसले से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं पर होने वाला मोटा खर्च अब कम हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से लोगों की जेब को राहत मिलने की उम्मीद है। 

वित्तमंत्री ने कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित रोगियों को राहत प्रदान करते हुए, 36 जीवन रक्षक दवाओं की बेसिक सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट दे दी है। इसके अलावा 6 अन्य जीवन रक्षक दवाओं को रियायती छूट दी जाएगी।

बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री ने कहा "रोगियों, विशेष रूप से कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मैं 36 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह से सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं।
विज्ञापन

2 of 4
36 जीवन रक्षक दवाओं के सीमा शुल्क में छूट - फोटो : Freepik.com
कैंसर का इलाज रहा है आम लोगों के लिए काफी महंगा
 
गौरतलब है कि कैंसर के इलाज का खर्च भारतीय परिवारों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय रहा है। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले ही कैंसर की देखभाल से जुड़े खर्चों को कम करने की तत्काल आवश्यकताओं पर जोर दिया था। बजट की ये नवीनतम घोषणा सीधे उन चिंताओं को कम करने वाली है जो कैंसर के शिकार लोगों में इलाज के खर्च को लेकर अक्सर देखी जाती रही है। 

पिछले बजट में भी सरकार ने कैंसर की तीन प्रमुख दवाओं- ट्रैस्टुजुमाब डेरुक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और डुरवालुमाब पर जीएसटी में कटौती करने का निर्णय लिया था, ताकि लोगों तक ये दवाएं सस्ते रेट में उपलब्ध हो सकें। 
विज्ञापन

3 of 4
कैंसर का इलाज (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com
इलाज के उपकरण खर्च पर भी राहत देने की उम्मीद

इससे पहले तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बजट से उम्मीद (बजट एक्सपेक्टेशन) में सरकार से अन्य उपचारों और उन्नत कैंसर उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों, जैसे रेडियोथेरेपी मशीनों और रोबोटिक्स पर भी ऐसी कर राहत देने का आग्रह किया है, जिन पर वर्तमान में 37 प्रतिशत तक का सीमा शुल्क लगता है। 
विज्ञापन

4 of 4
कैंसर का उपचार होगा सहज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
कैंसर रोगियों के लिए राहत

सीमा शुल्क में छूट के अलावा, वित्तमंत्री सीतारमण ने हर जिले में कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित करने की भी घोषण की है। इस पहल का उद्देश्य रोगियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार को सहज और आसान बनाना है। इससे न सिर्फ कैंसर का समय रहते निदान आसान होगा साथ ही समय पर उपचार शुरू हो जाने से रोगी की जान बचने की संभावना भी बढ़ जाएंगी। 

हर जिले में कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित होने से बड़े शहरों की लंबी, महंगी यात्राओं पर होने वाले खर्च से भी रोगियों को राहत मिलेगी। 




----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें