अगर आपके हड्डियों में दर्द रहता है तो हल्दी दूध आपको फायदा पहुंचाता है। आप एक गिलास गर्म दूध में दो चुटकी हल्दी डालकर रोज रात को अगर हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियां भी नहीं घेरती हैं। दरअसल, दूध के साथ ही हल्दी में भी कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं। दूध में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और विटामिन होता है। इसी वजह से दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। हल्दी में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी दूध पीने से शरीर के सारे विषैले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। अगर आप पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हल्दी वाला दूध आपको इससे निजात दिला सकता है।