पोषक तत्वों से भरपूर होता है हल्दी वाला दूध
- फोटो : iStock
एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण से भरपूर
भारत में वर्षों से सर्दी से बचाव के लिए घरेलू उपचार के रूप में हल्दी वाले दूध को प्रयोग में लाया जाता रहा है। यह प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है जो कॉमन कोल्ड वाले वायरस को अप्रभावी कर सकता है।
टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि करक्यूमिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने और लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी वाले दूध में अदरक मिलाने से इसके लाभ बढ़ जाते हैं। अदरक में पाए जाने वाले यौगिक बैक्टीरिया के विकास को रोक सकते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।