फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arthrits: जोड़ों के दर्द से उठने-बैठने में होती है परेशानी? इन घरेलू उपायों से जॉइंट पेन से मिलेगा जल्द आराम

Wed, 04 Jun 2025 07:25 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं। 50 की आयु तक लोगों में गठिया (आर्थराइटिस) का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय करके इस समस्या को बहुत कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गठिया - फोटो : Freepik.com
Joint Pain: आर्थराइटिस, जिसे जोड़ों का दर्द या गठिया भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बनती है। यह समस्या खासकर अधिक उम्र के लोगों और कभी-कभी युवाओं में भी देखी जाती है। आर्थराइटिस होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण की बात की जाए तो जोड़ों पर अत्यधिक दबाव, चोट, ऑटोइम्यून विकार, और खराब जीवनशैली शामिल हैं। आर्थराइटिस की समस्या के कारण चलना-उठना और जीवन के सामान्य कार्यों को करना भी मुश्किल हो जाता है। इसके कुछ लक्षण की अगर बात की जाए तो जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, और गतिशीलता में कमी हो सकती है।

कई बार जोड़ों में दर्द और अकड़न के कारण उठने-बैठने, चलने-फिरने में परेशानी होती है। वैसे तो डॉक्टर से संपर्क करके सही उपचार करना जरूरी है, लेकिन लेकिन कुछ घरेलू उपाय आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें कुछ प्रभावी घरेलू उपाय जो जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
milk - फोटो : Adobe stock
1. हल्दी और दूध
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी इंफ्लेमेटरी और दर्द निवारक गुण होता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं। यह जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करता है। नियमित सेवन से आर्थराइटिस के लक्षणों में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12: शरीर में है विटामिन बी-12 की कमी? सप्लीमेंट के बजाय डाइट में शामिल करें ये चीजें
विज्ञापन

3 of 5
गठिया - फोटो : Freepik.com
2. गर्म और ठंडी सिकाई
जोड़ों के दर्द में गर्म और ठंडी सिकाई बहुत प्रभावी है। गर्म सिकाई मांसपेशियों को आराम देती है और अकड़न कम करती है, जबकि ठंडी सिकाई सूजन को नियंत्रित करती है। 15 मिनट तक गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें, फिर 10 मिनट तक बर्फ की थैली का उपयोग करें। इसे दिन में दो बार करें। आर्थराइटिस के रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से इस उपाय को प्रयोग में लाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Diarrhea: डायरिया से जुड़ी इन चार बातों को कहीं आप भी तो नहीं मानते सच? जान लीजिए हकीकत
 

4 of 5
गठिया - फोटो : Freepik.com
3. नियमित व्यायाम और मालिश
हल्का व्यायाम, जैसे योग, तैराकी या पैदल चलना, जोड़ों को लचीला बनाता है। ताड़ासन और भुजंगासन जैसे योगासन विशेष रूप से लाभकारी हैं। साथ ही, नारियल या सरसों के तेल से जोड़ों की मालिश करें। तेल में लहसुन या अदरक का रस मिलाने से और लाभ मिलता है। मालिश रक्त संचार को बढ़ाती है और दर्द से राहत देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओमेगा-3 - फोटो : freepik.com
4. ओमेगा-3 युक्त आहार
अलसी के बीज, अखरोट और मछली जैसे ओमेगा-3 युक्त खाद्य पदार्थ जोड़ों की सूजन को कम करते हैं। शाकाहारी लोग अलसी का तेल या बीज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, हरी सब्जियां और फल भी पोषण प्रदान करते हैं।

ध्यान रखें अगर आपकी समस्या गंभीर है तो डॉक्टर के सलाह पर ही इन घरेलू उपायों का पालन करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें