किडनी की समस्याएं और पथरी का खतरा
- फोटो : Freepil.com
किडनी में स्टोन बनने का खतरा
किडनी में किसी समस्या के कारण जब कैल्शियम ऑक्सलेट, यूरिक एसिड जैसे पदार्थ ठीक तरीक से फिल्टर होकर शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं तो इनके छोटे-छोटे क्रिस्टल मिलकर पथरी बनाने लगते हैं। पथरी के कारण अत्यधिक दर्द और असहजता हो सकती है। इसके अलावा कुछ और स्थितियां हैं जिनके कारण भी किडनी में पथरी होने का जोखिम बढ़ जाता है।
- कम पानी से पेशाब गाढ़ा हो जाता है जिससे पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।
- मोटापा और खानपान की गड़बड़ी जैसे जंक फ़ूड, नमक-चीनी ज्यादा खाना, फाइबर की कमी से भी पथरी होने का खतरा बढ़ता है।
आइए उस हेल्दी आदत के बारे में जान लेते हैं जिसके चलते भी लोगों में जाने-अनजाने किडनी स्टोन का जोखिम बढ़ता जा रहा है।