फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दी-खांसी में कौन से फल का सेवन है फायदेमंद और कौन सा बढ़ा सकता है परेशानी, जानें सेहत की बात

Tue, 24 Jan 2023 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खांसी में कौन से फल खाएं और कौन से नहीं - फोटो : istock
Health Tips Fruits For Cold And Cough: सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगो को सर्दी में खांसी जुकाम की शिकायत हो जाती है। खांसी होने पर खाने पीने को लेकर परहेज भी शुरू हो जाते हैं। ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो खांसी की शिकायत को अधिक बढ़ा दें। खांसी के दौरान फलों के सेवन को लेकर भी कई तरह के भ्रम हैं। लोग सलाह देते हैं कि खांसी जुकाम होने पर खट्टे फल या रसीले फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे खांसी की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि खांसी आने पर असल में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए और कौन से फल खाने के परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं खांसी जुकाम में फलों के सेवन के फायदे और नुकसान।
विज्ञापन

2 of 5
खांसी में फलों का सेवन - फोटो : iStock
खांसी में कौन से फल का करें सेवन

आहार और पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, खांसी की समस्या में सिट्रिक फलों का सेवन करवना चाहिए। सिट्रिक फल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इनके सेवन से खांसी की समस्या कम होती है। ये रहे खांसी में फायदेमंद फल।
विज्ञापन

3 of 5
सेब - फोटो : istock
सेब

विशेषज्ञ बताते हैं कि खांसी आने पर सेब का सेवन भी कर सकते हैं। सेब खाने से खांसी कम हो सकती है। सेब में पाएं जाने वाले औषधीय गुण वायरल इंफेक्शन को दूर करते हैं। 

4 of 5
किवी - फोटो : social media
किवी

खांसी की शिकायत में किवी का सेवन असरदार है। किवी में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होता है, जिसका सेवन एलर्जी और इंफेक्शन को कम करता है और इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खांसी में न करें इन फलों का सेवन - फोटो : iStock
खांसी में न करें इन फलों का सेवन

ऐसा कोई भी फल नहीं है, जिसके खांसी के दौरान सेवन से नुकसान हो सकता है। हालांकि किसी फल से एलर्जी होती है, तो उसका सेवन न करें। ध्यान देने योग्य बात ये है कि खांसी आने पर रात या शाम के वक्त खट्टे फलों का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा अगर फल फ्रिज में रखें हैं, तो उनके सेवन से बचना चाहिए। 

----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें