Health Tips : गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। जरा सी लापरवाही माता और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विशेषज्ञ गर्भवती और होने वाले शिशु के स्वास्थ्य को लेकर कई सलाह देते हैं। गर्भावस्था में खान पान का शरीर पर बहुत असर पड़ता है। खानपान में लापरवाही से शिशु को नुकसान हो सकता है।इसलिए गर्भवती को पोषणयुक्त आहार लेने की सलाह दी जाती है। वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए कुछ चीजों का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। कई बार कुछ हेल्दी फूड भी गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में महिलाओं को आहार में कुछ खास चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। डाॅक्टर गर्भवस्था में महिलाओं को कुछ चीजों का सेवन करने से मना करते हैं। चलिए जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।