फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

Fri, 27 May 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : gettyimages
ऑफिस में काम करते समय नींद और जम्हाई आती। और बॉस की नजरों से बचने के लिए ना जाने कितनी चाय और कॉफी पी जाते हैं ताकि खुद को तरोताजा रख सकें। चाय और कॉफी में मौजूद निकोटीन छोड़ी देर के लिए राहत तो दे सकता है लेकिन ये कोई समाधान नहीं है। इसके कई सारे नुकसान सामने आते हैं। बहुत ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन बहुत सारी बीमारियां देता है। तो जानिेए ऐसे तरीके जिससे ऑफिस में असमय आवे वाली नींद से खुद को दूर रख सकेंगे।
 
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

2 of 8
- फोटो : gettyimages
काम के बीच-बीच में उठें और थोडी़ देर के लिए अकेले टहलने जाएं। बाहर की रोशनी और खुली हवा में जाकर अच्छा महसूस करेंगे। चलने से खून का दौरा बढ़ेगा जिससे सुस्ती दूर होगी।
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

3 of 8
- फोटो : gettyimages
शोध बताते हैं कि संगीत सुनने से दिमाग को एक हिस्सा एलर्ट रहता है जिससे काम में ध्यान लगाना आसान हो जाता है और नींद भी नहीं आती।

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

4 of 8
- फोटो : gettyimages
काम करते समय अगर जम्हाई आए और नींद पीछा ना छोड़े तो एक अच्छा तरीका है मुंह पर पानी की छीटें मारे या फिर ठंडे पानी से मुंह धुलें। इससे भी तरोताजा महसूस करेंगे।
 
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

5 of 8
- फोटो : gettyimages
बहुत ज्यादा मीठी चीजें खाने से भी नींद आती है। तो काम के समय कम से कम मीठा खाएं। इसके जगह सबसे सेहतमंद तरीका है कि मेवे खाएं। चाय और कॉफी में भी बहुत ज्यादा चीनी का प्रयोग ना करें।
 
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

6 of 8
- फोटो : gettyimages
काम पर जाने से पहले कसरत करें। अगर इसके लिए समय ना हो तो थोड़ी देर के लिए टहलने जाएं।
 
विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

7 of 8
- फोटो : gettyimages
बहुत ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से भी काम बोझिल हो जाता है और बोरियत की वजह से नींद आने लगती है। ऐसे में जरुरी है कि अपनी काम करने की जगह बदलते रहें।

विज्ञापन

ऑफिस में लेते रहते हैं जम्हाई, आती है नींद तो ये 7 तरीके आजमाएं

8 of 8
- फोटो : gettyimages
वैसे चाय और कॉफी से भी थोड़े देर के लिए सही काम चल सकता है। तो एक कप चाय और कॉफी नींद को छूमंतर कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें