फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: ये चार उपाय बेली फैट कम करने में हैं बेहद कारगर, महीने भर में दिखने लगेगा असर

Sun, 12 Dec 2021 03:43 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेट की चर्बी को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by-
आरिफ शेख
(फिटनेस एक्सपर्ट)
द्वारका, दिल्ली


बेली फैट यानी पेट के आसपास के हिस्सों में चर्बी जमने की समस्या काफी सामान्य हो गई है। बेली फैट न सिर्फ शरीर की बनावट को खराब कर देती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी इसे गंभीर समस्या के रूप में भी देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पेट के आसपास जमा होने वाली चर्बी को कम करने की सलाह देते है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। पुरुषों में 40 इंच और महिलाओं में 35 इंच से अधिक कमर के माप को बेली फैट माना जाता है। वजन कम करने के लक्ष्य पर काम कर रहे लोगों को बेली फैट कम करने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

बेली फैट को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, लेकिन इनमें से कम ही लोगों को सफलता मिल पाती है। आइए आगे की स्लाइडों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उन उपायों के बारे में जानते हैं, जिनको प्रयोग में लाकर इस समस्या को कम करने में सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
सॉफ्ट ड्रिंक और सोडा है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay
मीठे पेय और सोडा से करें परहेज
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मीठे पेय और सोडा का अधिक सेवन करने वाले लोगों के शरीर में अतिरिक्त चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है, ऐसे में इससे परहेज करके बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। अतिरिक्त शर्करा वाले खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसे खाद्य और पेय मेटाबॉलिज्म के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य नमस्कार का करें अभ्यास - फोटो : Istock
सूर्य नमस्कार का अभ्यास
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास हार्मोनल संतुलन, मेटाबॉलिज्म को ठीक करने और आंत द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायक होता है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य और नींद में सुधार करने में भी मदद करता है। इसके अलावा पेट की चर्बी को आसानी से कम करने में भी इसे सहायक माना जाता है।

4 of 5
नींद पूरी करना बहुत आवश्यक - फोटो : iStock
अच्छी नींद लेना आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए नींद पूरी करना सबसे आवश्यक माना जाता है। रोजाना रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद, लीवर डिटॉक्स, हार्मोनल संतुलन, वजन घटाने, कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है। यह आपके शरीर और दिमाग को आराम देने और पाचन को ठीक रखने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइबर वाले आहार का सेवन अधिक करें - फोटो : iStock
डाइट्री फाइबर का सेवन अधिक करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करने वाले लोगों को आसानी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण को बढ़ावा देने में भी सहायक है। एक समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि प्रति दिन अतिरिक्त 14 ग्राम डाइट्री फाइबर वाले आहार का सेवन करके 4 महीने में 2 किग्रा तक वजन कम करने में मदद मिल सकती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें