फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

Thu, 05 May 2016 12:49 PM IST
टीम डीजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट पीने की लत बहुत बुरी होती है और इससे पीछा छुड़ा पाना और भी मुश्किल है। इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बना रहता है जैसे दिल की बीमारियां, फेफड़ों की बीमारियां, अस्थमा आदि। अगर इन बीमारियों से निजात पानी है तो या तो सिगरेट की लत ना लगने दें या फिर जल्द से जल्द इससे निजात पाएं। हम आपको बताते हैं कि कैसे 21 दिनों में सिगरेट की बुरी लत से पार पाया जा सकता है।
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

2 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट की लत छोड़ने के लिए सबसे पहला और जरुरी कदम है कि उसके लिए खुद को तैयार करना। खुद को इस बात के लिए तैयार करें कि आप जो करने जा रहें हैं वो एक अच्छा काम है और इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
 
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

3 of 15
- फोटो : gettyimages
खुद को तैयार करने के बाद इस बात पर ध्यान दें कि आपका सिगरेट का रुटीन क्या है। मतलब किस समय आपको सबसे ज्यादा सिगरेट की तलब होती है।

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

4 of 15
- फोटो : gettyimages
ये जान लेने के बाद कि आपको कब सिगरेट की तलब ज्यादा होती है। एक प्लान बनान होगा, इसके लिए एक कागज पर लिखकर इसे अपने घर या कमरे की दिवार पर चिपका दें और उसे रोज देखें।
 
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

5 of 15
- फोटो : gettyimages
सबसे पहले और जरुरी है कि इस बारे में किसी डॉक्टर से चर्चा करें कि आपके पास कौन-कौन से तरीके हैं सिगरेट पीना कम किया जा सके। डॉक्टर कई तरीके बताएगा जिससे सिगगेट की लत को करने में कारगर होगी। 
 
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

6 of 15
- फोटो : gettyimages
एक तरीका ये हैं कि खूब सारी च्युइंगम खरीद लें जिसमें चीनी ना हो। इसे जब भी क्रेविगं हो चबाएं। इससे अपने ऑफिस, घर और जहां भी जाए साथ रखें और खाते रहें। इसका एक फायदा है कि सिगरेट की क्रेविंग कम होगी साथ ही कई शोध बताते हैं कि च्युईंगम खाने से तनाव भी कम होता है।
विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

7 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट छोड़ते समय थोड़ मु्श्किल होता है। ऐसे में जरुरी है कि आप किसी हॉबी के साथ जुड़ जाएं। जैसे स्वेटर बुनना, जी हां! ये कोई मजाक नहीं है बल्कि सच है कि स्वेटर सिलने या फिर सिलाई-बुनाई करने से मन आपके भटकेगा नहीं और सिगरेट की लत कमजोर होगी। ये दिमाग को व्यस्थ रखेगा लेकिन जरुरी नहीं है कि आप भी ये करें। जो आपको पसंद हो वो हॉबी ही चुनें। 
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

8 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट छो़ड़ते समय होठों का सूखना आम बात है तो अपने साथ एक अच्छा लिप बाम जरुर रखें।

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

9 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट छोड़ने की प्रक्रिया में एक काम जरुर ही करना चाहिए, वो है गहरी सांस लेना। रोज सुबह और शाम को 10 मिनट के लिए खुली हवा में जाकर कुछ समय के लिए लंबी सांसे लें। इससे खुद को ताजा महसूस करेंगे। इससे आपके अंदर कॉफिडेंस भी आएगा।
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

10 of 15
- फोटो : gettyimages
खूब सारा पानी पिएं। दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। ये शरीर से जहर को निकालेगा जो सिगरेच पीने कि वजह से शरीर में जमा हो गया है।
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

11 of 15
- फोटो : gettyimages
अचानक से सिगरेट ना पीने से हो सकता है तनाव या चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में जरुरी है कि खुद को तनावमुक्त रखने के सारे प्रयास करें। खाली समय में टहलने जाएं। स्पा या मसाज लें, इससे तनाव से दूर रहेंगे।
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

12 of 15
- फोटो : gettyimages
थोड़ा सा समय कसरत के लिए निकालें। कसरत करने सिगरेट की वजह से जो भी नुकसान हुआ है वो कम होगा। शरीर चुस्त होगा। 
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

13 of 15
- फोटो : gettyimages
ये करने के बाद आपको करने होगी सफाई। घर, कमरों, कार, ऑफिस जहां भी आपको सिगरेट मिलें उसे तुरंत फेंक दें। अपने आसपास ऐसी सभी चीजों को हटा दें जिससे आपको सिगरेट पीने का मन करे।
 
सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

14 of 15
- फोटो : gettyimages
वडंरलिस्ट में छपी एक खबर के मुताबिक आप सिगरेट छोड़ रहे हैं इसे अपने दोस्तों, परिवार और आसपास के लोगों को जरुर बता दें जिससे वो आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे और आपको अपने फैसले पर गर्व होगा। अपने उन सभी दोस्तों से मिलना-जुलना रखें जो सिगरेट नहीं पीते हैं।

विज्ञापन

सिगरेट की लत छुड़ाएगी ये आदतें सिर्फ 21 दिनों में

15 of 15
- फोटो : gettyimages
सिगरेट पर खर्च होने वाले पैसों को एक पिगी बैंक में डालें। इससे आपको अदांजा होगा कि इस बुरी आदत पर कितना खर्च करते थे। इन पैसे से इस लत से मुक्त होने के बाद कोई अच्छा सा गिफ्ट खुद को खरीदकर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें