अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी जिंदगीभर स्वस्थ रहे और आपको इससे जुड़ी कोई परेशानी ना हो तो आपको इन बातों पर गौर करना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वो बातें
विज्ञापन
2 of 6
ब्लड प्रेशर पर खास नजर रखें। सामान्य ब्लड प्रेशर 120 से 80 के बीच रहता है। अगर रक्तचाप 140 और 90 से ज्यादा हो जाए तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनी स्वस्थ रहे तो आपको संतुलित आहार लेना भी काफी जरूरी हो जाता है। अपने खाने में सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें।
4 of 6
- फोटो : getty images
धूूम्रपान करने वाले लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा सामान्य इंसान से दोगुना होता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि धूम्रपान करने से बचा जाए।
विज्ञापन
5 of 6
रोजाना 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीएं। पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों के बाहर निकालने का काम करता है। इससे आप पथरी की समस्या से बचे रहते हैं।
40 वर्ष पूरा करने के बाद नियमित रूप से अपने किडनी की जांच जरूर करवाइए। कई लोगों में लक्षण दिखाई नहीं देते और जब किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।