गाजर खाने के फायदे
- फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर
गाजर खाना, आंखों के लिए सबसे फायदेमंद खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। गाजर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होती है। बीटा कैरोटीन गाजर को नारंगी रंग देता है। विटामिन-ए आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में आवश्यक भूमिका निभाता है। यह रोडोप्सिन नामक प्रोटीन का एक घटक है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। आहार के माध्यम से विटामिन-ए वाली चीजों की पूर्ति करके आंखों से संबंधित बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।