फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी असल उम्र से जवां दिखना चाहते हैं? अपनाइए ये TIPS

Sat, 30 Jul 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty Images
हर इंसान चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी वो जवान और युवा दिखे। इसके लिए कुछ लोग कॉस्मेटिक का सहारा लेगे हैं तो कुछ सर्जरी करवाते हैं। लेकिन आज हम देंगे आपको ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप बढ़ती उम्र में युवा दिख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
zsc
सबसे पहले तो आपको अपनी सोच में ये बदलाव लाने की जरूरत है। अक्सर ये कहा जाता है कि लोग जैसा सोचते हैं वैसे ही दिखाई देते हैं। अगर आप खुद को युवा मानेंगे तो युवा दिखाई भी देंगे। अमेरिका के रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जिनकी सोच पॉजीटिव होती है तो उन्हें बुढ़ापा देर से आता है।
विज्ञापन

3 of 7
जवां दिखना केवल आपकी शारीरिक सुंदरता से ही जुड़ा नहीं होता। युवा होने का एक मतलब ये भी है कि आपका दिमाग कितने अच्छे से काम कर रहा है। सिंगापुर के रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग अपने खाने में मसालों को शामिल करते हैं, उनका दिमाग भी जवां बना रहता है।

4 of 7
अगर आप हर दिन गुनगुनाते हैं तो ये भी आपको जवान बनाए रखने में मदद करता है। अमेरिका के रिसर्चर ने ये दावा किया है जो लोग रोज गाना गाते हैं उन्हें बुढ़ापा देर से आता है। हालांकि इसकी वजह क्या है इसका पता वो नहीं लगा पाए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
जवां दिखने के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। हमारा शरीर और दिमाग सही तरह से काम कर सके इसके लिए अच्छी नींद लेनी चाहिए। 8 घंटे की नींद लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

6 of 7
आपका धार्मिक होना भी आपको जवान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है और ये आपको लंबी उम्र जीने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंटरनेट सर्फिंग करना आपके दिमाग को शार्प बनाता है। ये हम आपको अपने मन से नहीं बता रहे हैं बल्कि ये बात रिसर्च में साबित हुई है। लेकिन इसका मतलब ये कत्तई नहीं है कि आप इंटरनेट पर अपना समय खराब करें। अपना ध्यान इंटरनेट से अपनी जानकारी बढ़ाने में लगाइए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें