आजकल लोगों में डोले और सिक्स पैक एब्स का क्रेज है जिसके लिए वह जिम जाना पसंद करते हैं। कुछ लोगों पर तो इसका भूत इस कदर सवार होता है कि वे बस कुछ दिनों में ही परफेक्ट बॉडी बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार वह ऐसी गलतियां कर बैठते है जिसका परिणाम उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। इसलिए जिम जाने से पहले इन बातों को हमेशा ध्यान में रखें।
विज्ञापन
जिम जाने की सोच रहे हैं? पहले इन बातों को जरूर पढ़ लें
2 of 6
जिम
- जिम में जाने से पहले ट्रेनर से कुछ अहम बातों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको आगे चलकर किसी चीज की समस्या नहीं होगी और ना ही बार-बार ट्रेनर की मदद लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
जिम जाने की सोच रहे हैं? पहले इन बातों को जरूर पढ़ लें
3 of 6
जिम
- जिम जाने से पहले खुद को वॉर्म-अप जरूर कर लें। इससे कसरत करते समय शरीर पर दबाव नहीं पड़ता। आप चाहें तो इसके लिए जॉगिंग कर शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं।
जिम जाने की सोच रहे हैं? पहले इन बातों को जरूर पढ़ लें
4 of 6
जिम
- जिम के पहले ही दिन भारी-भरकम एक्सरसाइज करने से बचें। साथ ही बहुत ज्यादा वजन ना उठाएं। धीरे-धीरे अपनी रफ्तार बढ़ाएं, नहीं तो आपको हमेशा दर्द की शिकायत रहेगी।
विज्ञापन
जिम जाने की सोच रहे हैं? पहले इन बातों को जरूर पढ़ लें
5 of 6
जिम
- जिम जाने से पहले अपने पहनावे का विशेष ध्यान रखें। जिम में तंग कपड़े बिल्कुल भी ना पहनकर जाएं। इससे आपको कसरत करने में दिक्कत आएगी।
जिम जाने की सोच रहे हैं? पहले इन बातों को जरूर पढ़ लें
6 of 6
जिम
- अगर जिम में किसी एक्सरसाइज को करते समय शरीर में दर्द हो रहा हो तो अपने ट्रेनर से इस बारे में जरूर बात करें। शुरुआत में यह दर्द आम है लेकिन अगर लगातार दर्द की शिकायत रहे तो उस एक्सरसाइज को करने से बचें।