फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर दर्द भगाने के लिए अपनाएं बर्फ का ये उपाय, दवाओं को भूल जाएंगे

Wed, 11 Jul 2018 01:26 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज की इस तनाव भरी जिंदगी में सिर दर्द जैसी परेशानी लोगों के बीच बहुत आम समस्या बन गई है।वैसे तो सिरदर्द के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, माइग्रेन या फिर नींद ना पूरी होना। लेकिन लगातार दर्द बने रहने से कभी-कभी ये समस्याएं बेहद गंभीर रूप भी ले सकती है।ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेद में कुछ कारगर उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति को इस समस्या से  तुरंत राहत पहुंचाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अदरक
सिरदर्द में राहत के लिए अदरक से बेहतर कुछ नहीं है। इसके लिए अदरक को पानी में डालकर उबालें। पानी में उबाल आने पर इसकी भाप लें। ऐसा करने से आपको सिरदर्द में जरूर फायदा मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
नींबू का रस
सिर दर्द से निजात पाने के लिए अदरक के रस के साथ नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में एक या दो बार पीने से भी झट से राहत मिलती है। 
 

4 of 7
पुदीना
सिर दर्द महसूस होने पर पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर सिर पर लगाएं। ऐसा करने से भी सिर दर्द में आराम मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
आइस पैक
माइग्रेन के दर्द में आइस पैक को गर्दन के पीछे रखने से आराम मिलता है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
लौंग
लौंग
लौंग को पीसकर एक कपड़े में बांध ले और थोड़ी-थोड़ी देर में तब तक सूंघते रहें जब तक रोगी को आराम ना मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेब
सेब भी सिरदर्द में चमत्कार की तरह काम करता है। जब कभी सिर में दर्द महसूस हो तो सेब को नमक के साथ खाएं, आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें