रात में सोने से पहले ये सोचते हैं कि 6 बजे हर हाल में उठ जाउंगा लेकिन सोचते ही रह गए और बज गए 7। क्या ये आपके साथ रोज होता है? शायद ये रोज की कहानी हो गई है देर से उठना क्योंकि सुबह बिस्तर छोड़ने का मन ही नहीं होता। जागने के बाद देर तक आराम फरमाते रहते हैं और बाद में पछताते हैं। अगर इससे निपटना है तो ये तरीके आजमाएं और रोजाना पछताने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
2 of 8
- फोटो : getty images
कुछ लोग जिन्हें 7 बजे उठना होता है तो वो 6 या 6:30 का अलार्म लगा देते हैं और सोचते हैं कि अलार्म ऑफ करते-करते तो सही समय पर उठ ही जाएंगे। लेकिन ये गलत तरीका है। आपको जिस समय उठना है उस समय का ही अलार्म लगाएं और उस समय ही उठें।
विज्ञापन
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
3 of 8
- फोटो : getty images
अब सवाल ये होता है कि सही समय पर अलार्म तो लगा लें लेकिन उठेंगे कैसे? तो हम आपको बताते हैं कुछ तरीके जिससे ये सब आसान हो जाएगा। जिस समय उठना है उस समय का अलार्म लगाएं और उसे बेडरुम के दूसरे छोर पर रखें जिससे उसे बंद करने के लिए बिस्तर से उठना पड़े। इससे दोबारा बिस्तर पर लुढकने से बच जाएंगे।
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
4 of 8
- फोटो : getty images
अगर अलार्म पास ही रख कर सोना चाहते हैं तो एक तरीका और है कि लेटे-लेटे अलार्म बंद करने के बजाए बिस्तर पर बैठ जाएं और तब उसे बंद करें।
विज्ञापन
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
5 of 8
- फोटो : getty images
रात को सोने से पहले खिड़कियों के पर्दे हटा दें जिससे सुबह होते ही कमरे में रोशनी आएगी तो इससे आसानी से उठ सकेंगे।
विज्ञापन
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
6 of 8
- फोटो : getty images
नेशनल स्लीप सर्वे के अनुसार सुबह बिस्तर छोड़ने में परेशानी होने का एक कारण है कि कई लोग वीकएंड पर वीकडेज की अपेक्षा थोड़ा देर से सोते हैं। वास्तव में हमारा शरीर 5 दिन में एक निश्चित समय पर सोने के लिए तैयार हो जाता है जोकि छुट्टी वाले दिन बदलने से बिगड़ जाता है। तो कोशिश करें कि वीकएंड पर भी उसी समय पर सोए जिससे रोजाना सोते हैं।
विज्ञापन
बिस्तर छोड़ने का मन नहीं होता है सुबह तो करें ये काम
7 of 8
- फोटो : getty images
रोजाना जो लोग थोड़ी देर भी कसरत के लिए निकालते हैं उनको सुबह के समय कम नींद कम आती है और समय पर उठ जातें हैं।