फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold And Cough Remedy: बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें?

Mon, 23 Mar 2026 08:21 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips To Avoid Cold And Cough: अगर बदलते मौसम में आप खांसी-जुकाम से परेशान नहीं रहना चाहते तो किन बातों का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : अमर उजाला
Tips To Avoid Cold And Cough: बदलते मौसम के साथ खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंडी-गर्म हवा और कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाता है। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सही समय पर सावधानी न बरतने से यह परेशानी बढ़ सकती है।

ऐसे में जरूरी है कि मौसम बदलते ही अपनी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव किए जाएं, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहे। साथ ही, अगर खांसी-जुकाम हो भी जाए, तो सही घरेलू उपाय और देखभाल से इसे जल्दी ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि बदलते मौसम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और अगर सर्दी-खांसी हो जाए तो क्या करें।

 
विज्ञापन

2 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : Freepik
जुकाम-खांसी हो जाए तो क्या करें?
 
  •  अदरक, तुलसी और शहद में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले की खराश और खांसी को कम करते हैं। 
  • भाप लेने से नाक और गले में जमा कफ ढीला होता है और सांस लेने में आसानी मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
  •  हल्दी वाला दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। 
  • नमक के पानी से गरारे करने से गले की सूजन और दर्द कम होता है। 
  • पर्याप्त आराम और ज्यादा पानी पीना शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

 

4 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
जुकाम-खांसी से बचने के लिए क्या करें?
 
  • सुबह-शाम हल्की ठंड से बचने के लिए सही कपड़े पहनना बहुत जरूरी है, क्योंकि शरीर को अचानक ठंड लगने से सर्दी-जुकाम की शुरुआत हो सकती है। 
  • ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक गले को प्रभावित करती हैं, जिससे खांसी और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock
  • गुनगुना पानी पीने से गला साफ रहता है और शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। 
  • फल और हरी सब्जियों का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
  •  पर्याप्त नींद शरीर को रिकवर करने में मदद करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदलते मौसम में अगर हो जाए जुकाम-खांसी तो क्या करें? - फोटो : Freepik.com
इन बातों का भी खास ध्यान रखें
 
  • अगर खांसी-जुकाम 4-5 दिन से ज्यादा रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • अगर बुखार भी आने लगे या सांस लेने में दिक्कत हो तो भी तुरंत इलाज कराएं।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें