फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी ये आदतें किडनी को कर सकती हैं खराब

Mon, 08 Apr 2019 06:57 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किडनी मानव शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है जो रक्त को ह्रदय में भेजने से पहले उसे फिल्टर करने का काम करता है। किडनी मूत्र के माध्यम से शरीर में जाने वाले कचरे को भी रोकने में सहायक होती है। पेशाब की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखने के लिए एक उचित गुर्दा स्वास्थ्य बनाए रखना जरुरी है। वहीं कुछ आदतें हैं जो आपके गुर्दे के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि उन आदतों को छोड़ें। 
विज्ञापन

2 of 5
दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन
अधिकांश लोग दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पेन किलर्स का सेवन करते हैं। जबकि दर्द निवारक दवाएं किडनी के कामकाज को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। दर्द निवारक दवाओं के रोजाना उपयोग करने से गुर्दे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। दर्द निवारक दवाएं गुर्दे के रक्त प्रवाह को कम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पर्याप्त पानी नहीं पीना
शरीर में पानी की कमी से गुर्दे की पथरी भी हो सकती है। इसलिए गुर्दे को स्वस्थ रखने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। उचित पानी का सेवन करने से किडनी का काम सुचारू रूप से चलता है। 

4 of 5
शराब का सेवन
शराब कई तरह से शरीर के लिए हानिकारक है। यह आपके गुर्दे को प्रभावित करता है। शराब के चलते क्रोनिक किडनी रोग का खतरा दोगुना बढ़ जाता है। बहुत अधिक शराब का सेवन करने से किडनी-डैमेज हो सकती है। क्योंकि शराब किडनी पर तनाव बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देर तक बैठना
लंबे समय तक बैठे रहने से गुर्दे की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। किडनी संबंधित किसी भी बीमारी से बचने के लिए अधिक समय तक बैठे नहीं रहना चाहिए। इसके अलावा चीनी या नमक का अधिक सेवन करने से गुर्दे को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें