कहते हैं अपनी सेहत अपने हाथ में होती है और अच्छी सेहत व फिटनेस को कायम रखने के लिए कुछ खास आदतों का ख्याल भी रखना पड़ता है। इन आदतों को ध्यान में रखा जाए तो आप खुद को चुस्त दुरुस्त बना सकते हैं क्योंकि फिटनेस कोई आदत नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए।
पढ़ें- व्रत के दौरान प्याज और लहसुन न खाने की ये है असली वजह, आप भी जान लें
विज्ञापन
2 of 5
नींद का रखें ख्याल
नींद का आपकी सेहत पर सबसे पहला प्रभाव पड़ता है। नींद पूरी ना होने पर या कम नींद लेने पर इसका असर मेटाबॉलिज्म, मूड, एकाग्रता व याद्दाश्त पर भी पड़ता है। पर्याप्त नींद लेने से आपके शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए भरपूर नींद लें।
विज्ञापन
3 of 5
व्यायाम कभी न भूलें
याद रखिए आपको फिट व हेल्दी बनाए रखने में व्यायाम की अहम भूमिका होती है। अगर ज्यादा कसरत संभव न हो तो हर दिन कम से कम 20 मिनट सैर जरूर करें। इससे शरीर फिट रहेगा और चुस्ती-फुर्ती भी बरकरार रहेगी।
4 of 5
ठूस-ठूस कर न खाएं
आपने अक्सर देखा होगा कई लोग पेट भर जाने के बाद भी खाना नहीं छोड़ने उन्हें लगता है कि सिर्फ ज्यादा खाने से ही अच्छी सेहत मिलती है पर ऐसा नहीं है। कभी भी भरपेट न खाएं, पेट में हमेशा कुछ जगह खाली छोड़ें।
ब्रेकफास्ट है जरूरी
सुबह का नाश्ता हर रोज करें। यदि टोस्ट, सीरियल या परांठा न खाना चाहें तो एक गिलास फलों का या गाजर व टमाटर का जूस लें और साथ में हल्का स्नैक्स। ब्रेकफास्ट न करना सेहत के लिए हानिकारक होता है।