फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर के खर्राटे से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, एक तो बहुत ही आसान है

Mon, 15 Apr 2019 03:45 PM IST
प्रशांत राय लाइपस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नींद सबसे खूबसूरत चीज है, लेकिन आपके साथ सो रहा पार्टनर अगर खर्राटे लेता है तो नींद में खलल पड़ना मामूली बात है। जब आपका पार्टनर जोर-जोर से खर्राटे लेता है तो कभी-कभी आप पूरी रात नहीं सो पाते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। पर क्या आपको पता है खर्राटा लेना भी जानलेवा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह आप घर के किचन में मौजूद चीजों से आप खर्राटा से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। अगर आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जैतून के तेल में मौजूद तत्व सांस लेने में आने वाली परेशानी दूर करते हैं। रात को सोने से पहले शहद के साथ इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा आप रोज रात को गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सांस लेने में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है। 

4 of 5
घी खर्राटों को रोकने के लिए कारगर उपायों में से एक माना गया है। रात को सोने से पहले घी को गुनगुना कर लें और ड्रॉपर की सहायता से इसकी एक-दो बूंदों को नाक में डालें। ऐसा करने से आपको फर्क पड़ेगा। इसके अलावा रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा करने से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। 
नोटः अगर आप किसी भी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें