बरसात में पैैरों में हो गया है इंफेक्शन? राहत देंगे ये उपाय
Mon, 01 Aug 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
- फोटो : Getty Images
गर्मियों और बरसात के मौसम में पसीने और नमी की वजह से कई बार जूतों से बदबू आने लगती है जिससे पैरों में कई तरह के इफेक्शन होने का खतरा रहता है।
- फोटो : Getty Images
इफेक्शन के लक्षण है कि पैरों के नाखूनों के बीच बदबू आना। छाले पड़ जाना जिसमें खुजली होती है। पैर के नाखूनों के बीच की त्वचा का हटना या छिलना।
- फोटो : Getty Images
कई बार छालों की वजह से बेहद जलन होती है। कई लोगों के नाखूनों का रंग भी बदल जाता है।
- फोटो : Getty Images
इससे बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं। नीम के तेल की कुछ बूंदों के इंफेक्शन वाले हिस्से पर लगाने से आराम होगा
- फोटो : Getty Images
इसके अलावा नीम की पत्तियों के पीसकर लगाने से भी आराम होगा। नीम की पत्तियों के साथ नींबू के रस और हल्दी को मिलाएं और पेस्ट बनाकर लगाएं तो फायदा होगा।
- फोटो : Getty Images
इससे बचने के लिए ऐसे मौसम में कम से कम बंद और कसे जूते पहने जिससे पसीना ना आए।
- फोटो : Getty Images
पानी में सिरके को मिलाए और 30 मिनट के लिए पैरों को डुबों को रखें। इसके बाद पैरों को सुखाकर पोछ लें। इस प्रक्रिया को दो हफ्ते तक दोहराएं।
- फोटो : Getty Images
नींबू के रस में ऑलिव ऑयल मिलाएं और इसे लगाएं। नींबू इफेक्शन को कम करेगा वहीं ऑलिव ऑयल त्वचा को मुलायम बनाएगा।