फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों को नहीं बांधनी चाहिए टाइट बेल्ट, स्पर्म पर इस तरह पड़ता है असर

Wed, 16 Jan 2019 04:31 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
belt
जींस या ट्राउजर्स के साथ ज्यादातर पुरुष बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ जींस के लूज होने पर किया जाता है, बल्कि फैशन के दौर में लोग इसे स्टाइल के लिए भी कैरी करते हैं। कई लोगों को इसे टाइट बांधने की आदत होती है, लेकिन शायद वह यह नहीं जानते कि इससे उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।
 
हमारे शरीर पर टाइट बेल्ट बांधने का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और यह आदत पुरुषों के लिए एक बड़ी मुसीबत की वजह भी बन सकती है। अगर आप भी हर दिन टाइट बेल्ट बांधते हैं तो आज से अपनी इस आदत को सुधार लें, क्योंकि इससे सिर्फ पेट संबंधित परेशानियां ही नहीं बल्कि गले का कैंसर होने तक के चांसेज होते हैं। आइए जानते हैं बेल्ट बांधने से पुरुषों को होने वाले नुकसानों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
infertility
कम होता है स्पर्म काउंट
रोजाना सुबह से लेकर शाम तक टाइट बेल्ट बांधे रहने से पेट की नर्व्स लंबे समय तक के लिए दबी रहती हैं। इस वजह से पेल्विक रीजन से निकलने वाली आर्टरी, आंतों, वेन्स और मसल्स पर काफी दबाव पड़ता है। इन सब जगहों पर दबाव पड़ने का सीधा असर पुरुषों के स्पर्म काउंट पर पड़ता है। यहां तक कि टाइट बेल्ट लगाने से पुरुषों की फर्टीलिटी घटने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
belt
रीढ़ की हड्डी में बढ़ जाती है अकड़न
बेल्ट को लंबे समय तक टाइट बांधेने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। इस वजह से रीढ़ की हड्डी में अकड़न काफी बढ़ जाती है। सेंटर ऑफ ग्रैविटी में बदलाव आने की वजह से घुटनों के जोड़ों पर भी काफी दबाव पड़ने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी शुरू हो जाती है।

4 of 5
throat cancer
गले में हो सकता है कैंसर
एक स्कॉटिश शोध के मुताबिक, कुछ लोग बहुत मोटे होते हैं, जिस वजह से वे बेल्ट को बहुत टाइट बांधते हैं। इसका सीधा असर उनके भोजन की नली पर पड़ता है। इन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की परेशानी रहने लगती है, जिसके चलते एसिड ऊपर की तरफ जाता है जो सीधा गले की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है। ये कोशिकाएं नष्ट होकर कैंसर का रूप ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
belt
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के अनुसार अगर जरूरी नहीं है तो बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अगर पहनना भी है तो इसे टाइट करके न पहनें। इसे लेकर रिसर्च भी की गई है, जिसमें यह बात सामने आई है कि टाइट बेल्ट बांधने से ओर भी कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंजे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि टाइट बेल्ट बांधने से पेट की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है, जिससे कि पेल्विक भाग, घुटनों और कमर की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और इनमें दर्द होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें