थायरॉइड की बीमारी मौजूदा समय में काफी आम हो गई है। लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी, नींद की बढ़ती दिक्कतों ने इस रोग के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। लिहाजा, महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग सभी इसका शिकार होते जा रहे हैं।
थायरॉइड असल में एक छोटी-सी ग्रंथि होती है, जो हमारे गले में सामने की ओर स्थित होती है। ये भले ही छोटी सी ग्रंथि है लेकिन इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। यह ग्रंथि थायराइड हार्मोन (T3 और T4) का उत्पादन करती है, जो मेटाबॉलिज्म से लेकर शरीर के वजन, दिल की धड़कन, शरीर के तापमान और मानसिक स्थिति को नियंत्रित करता है। जब यह ग्रंथि जरूरत से कम या ज्यादा हार्मोन बनाने लगती है, तो थायरॉइड की समस्या उत्पन्न होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या की कुछ गड़बड़ आदतें ऐसी हैं जो आपको भी इस बीमारी का शिकार बना सकती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहना चाहिए।