फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: खराब पोस्चर की वजह से सेहत पर पड़ते हैं ये तीन बड़े नकारात्मक प्रभाव, ऐसे करें बचाव

Thu, 11 Sep 2025 03:09 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bad Posture Problems: खराब पोस्चर मैं देर तक बैठना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इसका प्रभाव किन प्रमुख चीजों पर पड़ता है, और इससे बचाव के लिए क्या कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
Poor Posture Health Risks: आज की आधुनिक दुनिया में अधिकतर काम कंप्यूटर या मोबाइल पर होते हैं, ऐसे में लोग आराम से देर तक बैठकर काम करते हैं। यही वजह है कि खराब पोस्चर एक आम समस्या बन गई है। घंटों झुककर बैठना, गर्दन झुकाए रखना और गलत तरीके से खड़े होना हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। लोग अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन खराब पोस्चर सिर्फ पीठ दर्द तक सीमित नहीं है। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर गहरा असर डालता है। 

गलत पोस्चर रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव डालता है, मांसपेशियों को कमजोर करता है और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। अगर इसे समय रहते ठीक न किया जाए, तो यह लंबी चलने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि खराब पोस्चर से हमारे स्वास्थ्य पर क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
पीठ और गर्दन में दर्द
खराब पोस्चर का सबसे पहला और स्पष्ट असर पीठ और गर्दन पर पड़ता है। जब आप झुककर बैठते हैं, तो रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है, जिससे पीठ और गर्दन में दर्द शुरू हो जाता है। लंबे समय तक ऐसा करने से मांसपेशियों में अकड़न और खिंचाव होता है, जो क्रोनिक दर्द का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें- Kerala: केरल में गंभीर रूप लेता जा रहा है 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' रोग, छह लोगों की मौत; जानिए क्या है ये बीमारी
विज्ञापन

3 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
पाचन तंत्र पर बुरा असर
खराब पोस्चर का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से भी है। जब हम झुककर बैठते हैं, तो पेट के अंदरूनी अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे भोजन को पचाने में मुश्किल होती है। इससे अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सही पोस्चर में बैठने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, क्योंकि अंगों को काम करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

ये भी पढ़ें- Heart Disease: बच्चों में भी बढ़ता हृदय रोगों का खतरा, डॉक्टर्स की सलाह इस उम्र से ही शुरू करा दें ब्लड प्रेशर की नियमित जांच

4 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
थकान और ऊर्जा की कमी होना
गलत पोस्चर हमारे फेफड़ों की कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। जब हम झुककर बैठते हैं, तो फेफड़ों को पूरी तरह से फैलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। इससे सांस लेने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। लंबे समय तक ऐसा होने से थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खराब पॉश्चर - फोटो : Adobe Stock
क्या करें?
खराब पोस्चर से बचने के लिए अपनी आदतों में सुधार लाना बहुत जरूरी है। काम करते समय सीधे बैठें और पीठ को सीधा रखें। हर घंटे 5 मिनट का ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करें। नियमित रूप से योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें जो पीठ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। अगर आप ज्यादा देर तक बैठते हैं, तो एक अच्छी कुर्सी और मेज का उपयोग करें जो आपके पोस्चर को सही रखने में मदद कर सकते हैं। इसका अलावा अगर पीठ या गर्दन में दर्द महसूस होता है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें