Side Effect Of Using Air Purifiers: सर्दियों के दस्तक देते ही शहरों में प्रदूषण का स्तर जानलेवा हो जाता है, जिससे बचने के लिए लोग अपने घरों और दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये मशीनें घर के अंदर के को 400-500 से घटाकर 10-50 के सुरक्षित स्तर तक ले आती हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट्स इसको लेकर एक नई और गंभीर चुनौती की ओर इशारा किया है। जब आप घंटों तक घर की शुद्ध हवा में रहते हैं, तो आपके फेफड़े और श्वसन तंत्र उस वातावरण के अभ्यस्त हो जाते हैं।
असली समस्या तब शुरू होती है जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और अचानक 500-600 के खतरनाक AQI वाली हवा के संपर्क में आते हैं। हवा की गुणवत्ता में यह अचानक बदलाव शरीर के लिए एक बड़े झटके जैसा होता है। हमारा श्वसन तंत्र इस तीव्र बदलाव को झेलने के लिए तैयार नहीं होता, जिससे फेफड़ों में अचानक सूजन, सांस लेने में तकलीफ और हृदय पर दबाव बढ़ सकता है।