फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमोट से लेकर नोट तक, हर सतह पर 60 सेकेंड में वायरस को मार डालेगा ये अल्ट्रावायलेट रैकेट: दावा

Sat, 18 Apr 2020 03:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी से लड़ने के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच देश भर में सैनिटाइजेशन पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सैनिटाइज करने के कई नए तरीके और उपकरण सामने आ रहे हैं। इस बीच शोधकर्ताओं ने अल्ट्रावायलेट लाइट से लैस एक ऐसा पोर्टेबल रैकेट तैयार किया है, जिसके इस्तेमाल से खाने के सामान, ई-कॉमर्स पैकेट, चाबी, करंसी नोट से लेकर वाहनों तक को कीटाणु मुक्त किया जा सकता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि इस रैकेट के इस्तेमाल से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
शरीर को नुकसान नहीं
शोधकर्ताओं ने बताया, 80 सेंटीमीटर लंबे रैकेट में अल्ट्रावायलेट ट्यूब लगी हैं। इस उपकरण को मेटालिक शीट से कवर किया गया ताकि मानव शरीर को हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आने से रोका जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
घर भी कर सकते हैं इस्तेमाल
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर मनदीप सिंह ने बताया, कोरोना से बचने के लिए हमें ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी, जिसके लिए हमें घर आने वाली व इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को संक्रमण मुक्त रखना होगा। इस रैकेट के इस्तेमाल से यह करना संभव है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
ऐसे करें सैनिटाइज
रैकेट को बस किसी सतह पर 4 से 5 इंच की दूरी से 60 सेकंड के लिए घुमाना होगा। रैकेट में टाइमर भी लगा है, जो 60 सेकेंड बाद किसी वस्तु को कीटाणु मुक्त करने के बाद आपको सचेत कर देता है। इस रैकेट को बिजली या इसमें लगी बैटरी को चार्ज करके इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटरी चार्ज होने में आधे घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेटेंट के लिए आवेदन
प्रो. सिंह ने बताया, हमारी टीम ने इसके पेटेंट के लिए आवेदन कर दिया है और हम औद्योगिक साझेदारों की तलाश में हैं, ताकि इस उपकरण को बाजार में उतारा जा सके। इसकी कीमत एक हजार रुपये के करीब होगी। हमें भरोसा है कि बाजार में इस रैकेट के आने के बाद उपभोक्ता इसे हाथोंहाथ लेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें