फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीते हैं सॉफ्ट ड्रिंक तो हो जाएं सावधान, वरना खतरनाक होगी बीमारी

Sat, 17 Feb 2018 09:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
soft drink
जब कभी हम बाहर घुमने जाते हैं तो सबसे पहले स्नैक्स के साथ कोई सॉफ्ट ड्रिंक जरूर ऑर्डर करते हैं। स्नैक्स के साथ सॉफ्ट ड्रिंक लेने का अपना ही मजा है। सॉफ्ट ड्रिंक में आपके पास जूस, मॉकटेल, शेक, स्मूदी के साथ साथ और भी बहुत सारे ऑप्शन होते हैं। रेस्त्रां में जब वेटर आपके सॉफ्ट ड्रिंक को सर्व करता है तो इसे पीने के लिए स्ट्रॉ लगाकर दिया जाता है। पर क्या आपको मालूम है कि यह स्ट्रॉ आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। 
विज्ञापन

2 of 3
straw
आप बिना कुछ सोचे अपनी सॉफ्ट ड्रिंक में प्लास्टिक स्ट्रॉ को इस्तेमाल कर अपनी ड्रिंक पीते हैं, लेकिन रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्लास्टिक स्ट्रॉ हमारी स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। प्लास्टिक स्ट्रॉ में पॉलीइथाइलीन पदार्थ पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक पदार्थ है, जिससे हमारे शरीर को कई बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
straw
कई स्ट्रॉ में तो पॉलीप्रोपाइलीन और बिसफिनॉल ए भी पाया जाता है जो हमारे शरीर में मोटापे और कैंसर के रिस्क को पैदा करता है। इसके इस्तेमाल से आपके मुंह में कोलेजन टूटता है जिसके कारण आपके चेहरे पर उम्र से पहले रिंकल्स आने लगते हैं। तो अगर अब कभी आप बाहर जाए तो प्लास्टिक स्ट्रॉ से परहेज करें। आप चाहे तो लकड़ी का कागज से बने स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें