आपने अपने गर में हमेशा ऐसा कहते सुना होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। सिर्फ इतना ही नहीं खाना खाते वक्त भी हमें पानी पीने से मना किया जाता है। पर क्या आपको मालूम है इसके पीछे क्या कारण है? ऐसा हमें क्यों कहा जाता है?
विज्ञापन
2 of 4
family lunch
आयुर्वेद में खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहर माना जाता है। दरअसल जब आप खाना खाते है तो जठराग्नि तुरंत प्रदीप्त हो गई और यह तब तक जलती है, जब तक आपके द्वारा खाना पच नहीं जाता, लेकिन अगर आप खाना खाने के बाद पानी पीते है तो उससे जठराग्नि समाप्त हो जाती है। जिस वजह से खाना पच नहीं पाता।
विज्ञापन
3 of 4
diff lunch
जब आपका खाना पच नहीं पाता तो यह आपके अमाशय में ही सड़ने लग जाता है जिस वजह से एसिड बनना शुरू हो जाता है। जो आपकी सेहत खराब करने के लिए काफी है। आयुर्वेद में 103 ऐसी बीमारियों का जिक्र है जो खाना खाने के बाद तुरंत पानी पी लेने से हो जाती है।
आयुर्वेद की मानें तो खाना खाने के करीब एक से दो घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए। इसी तरह खाना खाने से करीब आधा घंटा पहले पानी पी लेना चाहिए। पानी पीने के तुरंत बाद खाना खाना भी सही नहीं है।