फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने वाली महिला को कभी नहीं बतानी चाहिये डिलिवरी की तारीख, वजह भी जान लें

Sun, 24 Dec 2017 10:13 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 4
pregnant women
कुछ रिसर्चरों का ये भी मानना है कि मां बनने वाली महिला को बच्चे की पैदाइश की सही तारीख नहीं बतानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे-जैसे डिलीवरी की तारीख नजदीक आती जाती है, मां की बेचैनी बढ़ती जाती है। जब तक बच्चा पैदा नहीं हो जाता वो बेचैनी के आलम में रहती है। लिहाजा सही तारीख और वक्त ना बताकर मां को इस तनाव से बचाया जा सकता है।

(अगली स्लाइड में पढ़ें: बच्चा जल्दी पैदा करने के लिए महिलाएं अपनाती हैं ये तरीके )
विज्ञापन

2 of 4
pregnancy - फोटो : mirror
अगर नियत तारीख बीत जाने के बाद भी प्रसव पीड़ा का कोई संकेत नहीं मिलता, तो बहुत सी महिलाएं देसी नुस्खे अपनाना शुरू कर देती हैं।

अमेरिका में एक सर्वे के मुताबिक, पचास फीसदी महिलाएं तेज मसाले वाले खाने खाना शुरू कर देती हैं। माना जाता है कि तेज मसाले वाले खाने से लेबर पेन यानी बच्चों की पैदाइश के वक्त होने वाला दर्द जल्दी शुरू हो जाता है। हालांकि इस बात का कोई मेडिकल प्रमाण नहीं है। जो महिलाएं पहले से ही तेज मसाले खाती हैं, जरूरी नहीं ये तरकीब उनके लिए भी काम आए।

(अगली स्लाइड में पढ़ें: थैली फटने का जल्दी पैदाइश से क्या है नाता?)
विज्ञापन

3 of 4
szdf
पेट में बच्चा जिस थैली में रहता है उसमें पानी भरा रहता है। आपने बहुत सी फिल्मों में देखा होगा कि गर्भवती महिला को अचानक दर्द होता है और तेजी से उसके शरीर से पानी का रिसाव शुरू हो जाता है।

असल में ऐसा नहीं होता है। पानी की थैली फटने से पहले हल्का हल्का दर्द शुरू होता है। धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ना शुरू होता है। जब बच्चा बिल्कुल बाहर आने वाला होता है तब ये थैली फटती है। बहुत मर्तबा तो थैली फटती ही नहीं है। डॉक्टर ही उसे फाड़कर बच्चा बाहर निकालते हैं। कई अगर थैली फट जाती है, तो डिलीवरी जल्दी हो जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
early pregnancy - फोटो : daily mail
एक स्टडी में पाया गया है कि जिन महिलाओं की पानी की थैली फट जाती है उन्हें चौबीस घंटे के भीतर ही प्रसव पीड़ा शुरू हो जाती है। ये भी संभव है कि पानी एक साथ बाहर ना निकलकर धीरे धीरे रिसता रहे। लेकिन गर्भाशय से पानी का रिसाव होने के साथ ही संकेत मिल जाता है कि अब बस कुछ ही देर में नन्हा मेहमान दुनिया में आने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें