फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानिए कोरोना की दूसरी लहर में घर पर रहते हुए किन बातों को ध्यान रखना है जरूरी

Sat, 24 Apr 2021 03:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पैनिक होने की बजाय हमें समझदारी से काम लेना होगा - फोटो : Social Media

Medically reviewed by Dr. Dilip Singh Chawda

डॉ दिलीप सिंह चावड़ा, चेस्ट स्पेशलिस्ट

असिस्टेंट प्रोफेसर, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड एमवाय ग्रुप

डिग्री- एम.बी.बी.एस, डी.टी.सी.डी, डी.एन.बी

अनुभव- 7 वर्ष

अस्पतालों में बेड-प्राणवायु की किल्लत के विषय में सुन-सुनकर कई सारे लोग घबरा चुके हैं। ऐसे में यदि किसी को भी कोरोना के थोड़े- बहुत लक्षण दिखाई देते हैं तो वो सीधा अस्पताल की ओर दौड़ लगाता है जबकि थोड़ी बहुत सावधानियों को ध्यान में रखना आराम से वो घर पर भी ठीक हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में पैनिक होने की बजाय हमें समझदारी से काम लेना होगा ताकि हॉस्पिटलों में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाए और समय पर उन्हें अच्छा इलाज मिले। अगली स्लाइड्स से चिकित्सक से जानिए घर पर रहकर किस तरह से कोरोना से ठीक हुआ जा सकता है। 

विज्ञापन

2 of 7
जांच के परिणाम के आने का इंतजार न करें - फोटो : Social media

होम आइसोलेशन की अवधि
जब तक दो रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए तब तक खुद को आइसोलेट ही रखना है। हल्के-फुल्के लक्षण दिखने पर भी पहले आइसलोट हो जाएं, जांच के परिणाम के आने का इंतजार न करें। रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी यदि आपको गले में खराश, सांस फुलना जैसी समस्या है तो 2-4 दिन के लिए आइसोलेट ही रहें। 

विज्ञापन

3 of 7
ग्लव्स उतारने के बाद भी एहतियात के तौर पर 30-40 सेकंड तक हाथों को धोएं - फोटो : Pixabay

ग्लव्स उतारने के बाद इतनी देर हाथ धोएं
यदि आपके यहां कोई संक्रमित है और आप उन्हें आइसोलेट कर चुके हैं तो एक ही व्यक्ति उन्हें सामान देने का काम करेंं। इस दौरान ग्लव्स पहनें और ग्लव्स उतारने के बाद भी एहतियात के तौर पर 30-40 सेकंड तक हाथों को धोएं। ऐसा व्यक्ति खाना बनाने या खाने से पहले भी अच्छे से हाथ धो लें। 

4 of 7
दूसरे मास्क का उपयोग करना शुरू करें - फोटो : pixabay

ट्रिपल लेयर मास्क का उपयोग
जो व्यक्ति संक्रमित को खाना आदि दे रहा है, वो ट्रिपल लेयर मास्क लगाकर ही जाएं। मामूली स्कार्फ वगैरह बांधने से आपका काम नहीं बनेगा इसलिए लापरवाही न करें। मास्क यदि गीला हो जाए, कहीं रखने पर गिर जाए तो फिर से उसका उपयोग न करें। ऐसे में दूसरे मास्क का उपयोग करना शुरू करें। 

विज्ञापन

5 of 7
संक्रमित द्वारा उपयोग में आए किसी भी सामान का उपयोग न करें - फोटो : Amar Ujala

वस्तुओं को बांटे नहीं 
यदि आपके घर में दो लोग एक ही चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो ऐसे समय में यह भूल न करें कि कोरोना संक्रमित द्वारा उपयोग में लिए गए चार्जर का उपयोग आप कर लें। ऐसे में आप खुद के लिए एक दूसरा चार्जर जरूर खरीदें। इसी तरह संक्रमित के द्वारा उपयोग में आए किसी भी सामान का उपयोग न करें। 

विज्ञापन

6 of 7
शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें - फोटो : Pixabay

देखभाल करने वाला खुद पर भी ध्यान दे
कई बार कोरोना संक्रमित व्यक्ति का ध्यान रखने में परिजन खुद पर ध्यान देना भूल जाते हैं, ऐसी स्थिति में बहुत जरूरी है कि आप खुद के शरीर में हो रहे बदलावों को नजरअंदाज न करें। ध्यान रखें कि कहीं आप में भी तो कोई लक्षण तो नहीं दिखाई दे रहे हैं और दिख रहे हैं तो तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिकित्सक की सलाह पर ही ठीक से ध्यान दें - फोटो : amar ujala

हर किसी से परामर्श न लें
कोरोना संक्रमित व्यक्ति को कई लोग तरह-तरह के परामर्श देते हैं। उनमें से कुछ किसी के अनुभव हैं और कुछ लोग कहीं से पढ़कर कोई सलाह देते हैं तो ऐसे में इन सभी सलाहों के बीच उलझने की आवश्यकता नहीं है। इस समय आप अपने चिकित्सक की सलाह पर ही ठीक से ध्यान दें और उनके द्वारा बताई गई सावधानियों का गंभीरता से पालन करें। 

नोट- यह लेख एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड एमवाय ग्रुप के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप सिंह चावड़ा से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दिलीप सिंह चावड़ा पिछले सात सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज, इंदौर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें