फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंसी नहीं बॉस की डांट से भी रुक जाते हैं पीरियड्स, जानें अनोखे कारण

Wed, 03 Aug 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Getty Images
पीरियड्स में देर होने पर हर किसी का दिमाग गर्भावस्था की तरफ इशारा करता है लेकिन पीरियड में देरी की वजह गर्भावस्था हो यह जरूरी नही है। आपकी लाइफस्टाइल भी पीरियड में देरी की मुख्य वजह हो सकती है। तो आपको बताते हैं कि वो कौन से कारण हैं जिससे कई बार पीरियड में देरी हो जाती है।

 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Getty Images
नई नौकरी/कॉलेज
नई नौकरी या एक नए कॉलेज के लिए अगर आपके लाइफस्टाइल में निरंतर बदलाव आता है तो मासिक चक्र बिगड़ सकता है। ये सच है कि बदवाल की वजह से हार्मोन भ्रमित करते है जिससे पीरियड समय से पहले या फिर देरी से आता है। लेकिन चिंता की बात है नहीं एक बार चीजें व्यवस्थित हो जाए तो पीरियड अपने आप सही हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Getty Images
लंबा सफर
लगातार सफर करने की वजह से या लंबी उड़ानें, नई जगहों पर जाने से पीरियड के समय में बदलाव आता है। कुछ के लिए यह समय जल्दी होता है और कुछ के लिए काफी देर हो सकता है। 
 

4 of 8
- फोटो : Getty Images
ब्रेकअप या बॉस
ब्रेकअप,फाइनल एग्जाम या फिर बॉस की वजह से तनाव पैदा होता रहता है, इस वजह से भी पीरियड्स में देर हो सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Getty Images
जुकाम
कई बार जुकाम या सर्दी होने पर भी पीरियड के टाइम में बदलाव आता है। अगर आप पीरियड समय के आसपास बीमार होती है तो संभावना है कि पीरियड 2 सप्ताह तक लेट हो जाएं । 
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Getty Images
मोटापा
धीरे-धीरे वजन बढ़ना या घटना स्वास्थ्य के लिए ठीक रहता है लेकिन परहेज करके वजन घटाना या फिर अधिक कैलोरी लेकर वजन प्राप्त करना,बॉडी में अचानक पैदा हुए इस उतार चढ़ाव से पीरियड समय प्रभावित हो जाता है। नए शरीर के लिए आपके बदलते हार्मोन अनुकूल नहीं रहते जिसका सीधा प्रभाव आपके पीरियड पर पड़ता है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Getty Images
तारीख की गड़बड़ी
औसतन मासिक चक्र 28 दिनों का होता है लेकिन अधिकतर महिलाएं और लड़कियां इससे थोडा भ्रमित हो जाती है और अपनी तारीखों की गिनती गलत कर लेती है। अगर पिछले महीने पीरियड जल्दी आ गए है तो संभावना है की अगली बार देर से हो। 
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Getty Images
हारमोनल असंतुलन
पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम की वजह से भी पीरियड में देरी होती है। यह एक हार्मोनल असंतुलन है जिसमें एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन, और टेस्टोस्टेरोन सीधे आपके पीरियड चक्र को प्रभावित करता है। यदि आपको पीसीओ का संदेह है तो फौरन डॉक्टर से मिलें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें