कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ब्राजील समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसकी दवा और वैक्सीन को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। वैज्ञानिकों को सफलता भी मिल रही है। इसी बीच शोधकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण रोकने में सक्षम अणुओं की एक श्रृंखला की खोज की है। अणुओं की यह श्रृंखला संभावित तौर पर उस प्रोटीन को खत्म कर सकती है, जिस प्रोटीन से जुड़कर कोरोना वायरस शरीर में फैलता है। इन अणुओं की पहचान से कोविड-19 के इलाज के लिए नई दवा बनाने में मदद मिलेगी।