प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाई बल्ड प्रेशर की समस्या में राहत पाने में हमारी मदद काली मिर्च कर सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों के अनुसार जब ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ने लगता है तो आधे गिलास पानी में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करने से आराम मिल सकता है। जिन लोगों को इस तरह की समस्या है, उन्हें अपने खाने में काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा काली मिर्च दांतों के दर्द, आंखों की रोशनी बढ़ाने, शरीर से सूजन कम करने जैसी कई चीजों में भी मदद करती है।