आजकल बाजार में हर तरह के सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं, लेकिन इन प्रसाधनों के उपयोग से कभी-कभी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान भी हो जाता है। आकर्षक दिखने के लिए कई तरह के मेकअप का सहारा लिया जाता है, यह मेकअप आपको कुछ देर के लिए तो आकर्षक दिखा सकता है, लेकिन असली खूबसूरती तो तभी उभर कर आती है जब आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ होती है। ज्यादा मेकअप का उपयोग हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है, जिसके कारण असमय ही चेहरे पर झुर्रियां आदि दिखाई देने लगती हैं। इसलिए त्वचा को अंदर से खिला-खिला और जवां बनाने के लिए खाना-पान का ख्याल रखना आवश्यक होता है, जिससे आपकी त्वचा प्राकृतिक रुप से निखरेगी और आपको किसी तरह के मेकअप की जरुरत नहीं पड़ेगी।