फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें, मिलेगा जबरदस्त फायदा

Fri, 08 Jan 2021 08:45 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहते हैं कि पेट सही तो पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए पेट का सही रहना बहुत आवश्यक होता है। पेट में कब्ज, अपच जैसी समस्याएं खराब खान-पान की वजह से होती हैं। पेट संबंधी समस्याएं शरीर में कई और समस्याओं को भी जन्म देती हैं। पाचन तंत्र कमजोर होने पर हमारी पाचन क्रिया सुचारु रुप से काम नहीं करती है, जिसकी वजह से पेट की समस्याएं बनी रहती हैं। बार-बार पेट की समस्या होने से हमारा इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र को सही रखना बहुत जरुरी होता है ताकि पाचन क्रिया सुचारु रुप से कार्य कर सके। आइए जानते हैं कि खाने में कौन सी चीजों को शामिल करके हम अपनी पाचन क्रिया को सही कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
सौंफ - फोटो : Pixabay
भोजन पचाने के लिए खाने के बाद सौंफ का सेवन किया जाता है। सौंफ भोजन को पचाने में मदद करता है। यह माउथफ्रेशनर का काम भी करता है। पेट संबंधित तकलीफों में आप सौंफ के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दही के फायदे - फोटो : iStock
दही आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, इसलिए नाश्ते में आप रोजाना एक कटोरी दही को शामिल कर सकते हैं। ये पाचन क्रिया को सुचारु करके कई पेट संबंधित परेशानियों को दूर करता है। पाचन तंत्र के साथ ये हमारे पूरी सेहत के लिए अच्छा रहता है।

4 of 6
चीया सीड्स - फोटो : pixabay
चीया के बीजों में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। चीया के बीजों को खाने में शामिल करके आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत रख सकते हैं। चीया सीड्स न केवल पेट के लिए सही रहते हैं बल्कि ये वजन कम करने में भी सहायक हैं, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करें। आप इसको दूध में भिगोकर या फिर स्मूदी बनाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पपीता - फोटो : pixabay
पपीता एक ऐसा फल है जो हमारी पाचन क्रिया को सुचारु रखता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। पपीता खाने से आपका पाचन तंत्र सही रहता है। पपीते को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सेब के फायदे - फोटो : Pexels.com
रोजाना एक सेब खाने की सलाह तो विशेषज्ञ भी देते हैं। रोजाना एक सेब आपको कई तरह के रोगों से बचाता है। ये आपको पेट से संबंधित परेशानियों से निजात दिलाता है, लेकिन इसका सेवन खाली पेट न करें। नाश्ता करने के एक घंटे के बाद या फिर दोपहर में खाना खाने के एक-दो घंटे के बाद सेब का सेवन करें। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें