आज हर दूसरा युवा सलमान जैसी सिक्स पैक वाली बॉडी बनाने का सपना देखता है। पाने का सपना देखता है। हीरो जैसी फिटनेस पाने के लिए वो कई तरह के फिटनेस सप्लीमेंट का भी सहारा लेता है। इससे बॉडी तो बनती नहीं, भयानक बीमारियों के शिकार जरूर बन जाते हैं। हाल ही में हुई एक मेडिकल रिसर्च में यह पाया गया है की इन फिटनेस सप्लीमेंट की वजह से व्यक्ति बहुत भयानक बीमारियों के शिकार बन सकता है। यहां तक की ये फिटनेस सप्लीमेंट व्यक्ति को नामर्द तक बना सकते हैं।