फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो इन चीजों का करें सेवन

Wed, 02 Oct 2019 10:04 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cholestrol - फोटो : cholestrol
क्या आप जानते हैं दिल से संबधित बीमारियों का संबध कोलेस्ट्रॉल से होता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह कई बीमारियों को भी जन्म देती है। हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल दोनों पाए जाते हैं। हम अपने खानपान की आदतों में बदलाव करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हमें अपने आहार में कुछ ऐसी चीज़ो का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहे। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए किन चीज़ो का सेवन करना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आंवला नवमी 2018
आंवला 
वैसे तो आंवले का सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। नियमित रूप से आंवला खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अतिरिक्त आंवला कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद सहायक  है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो आपको आंवला खाना चाहिए। इसका सेवन करने के लिए आपको सूखे आंवले के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर सुबह पीना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
संतरा
संतरे का जूस 
संतरे का जूस पीने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। संतरे का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम किया जा सकता है। रोज़ाना आपको तीन कप संतरे का जूस पीना चाहिए। 

4 of 6
red wine
रेड वाइन 
रेड वाइन पीने से शरीर में गर्मी आती है। अक्सर लोग रेड वाइन को सर्दियों के समय में पीते हैं। इसके अतिरिक्त खाने के स्वाद को बढ़ाने में भी वाइन का इस्तेमाल किया जाता है। रेड ग्रेप वाइन को आप सप्ताह में दो बार पी सकते हैं। यह आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद लाभदायक है। 
विज्ञापन

5 of 6
chapati
चोकर वाली रोटी 
अक्सर हम सभी आटा छानकर चोकर को अलग कर देते हैं। लेकिन असल मायनों में चोकर हमारे शरीर और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। चोकर वाली रोटी का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chocolate - फोटो : chocolate
डार्क चॉकलेट 
डार्क चॉकलेट खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो रक्त नलिकाओं को मजबूत बनाने का काम करती है। डार्क चॉकलेट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को  कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें