फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा के मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये चीजें, मिल सकते हैं कई फायदे

Thu, 31 Dec 2020 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जिनका भले ही कोई स्थायी इलाज संभव न हो, लेकिन इन पर नियंत्रण के जरिए काफी हद तक इसमें आराम पाया जा सकता है। ऐसी ही एक बीमारी है अस्थमा की, जिसमें सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। मौसम खराब होने पर या प्रदूषण होने की स्थिति पर अस्थमा वाले लोगों की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, ताकि इस बीमारी में आराम मिल सके। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको इसमें काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अस्थमा की समस्या में अगर आपको राहत पानी है, तो सबसे पहले तो आपको केले का सेवन करना चाहिए। करना ये है कि एक पके हुए केले को बिना छिले हुए पहले तो सेंक लें और फिर उसका छिलका हटाकर केले के टुकड़ें कर लें और फिर उस पर काली मिर्च पाउडर डालकर रोगी को दें। इससे मरीज को काफी आराम मिल सकता है। इस दौरान ध्यान रहे कि केले को ठंडा ना होने दें और इसका सेवन गर्म ही करना चाहिए। साथ ही इसका सेवन नियमित रूप से करने से लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन भी अस्थमा के मरीज की काफी मदद कर सकता है। रोगी को या तो लहसुन की चाय पिलाएं या फिर एक गिलास दूध में लहसुन की चार-पांच कलियां डालकर उबाल लें, और फिर इस मिश्रण का नियमित रूप से रोज सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। अस्थमा की शुरुआती अवस्था में ये काफी कारगर माना जाता है। इसके अलावा मेथी के दानों की मदद से भी अस्थमा के मरीजों को काफी राहत मिल सकती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सबसे पहले मेथी को पानी में डालकर उबाल लें, और फिर इसमें अदरक का रस और शहद मिला लें। इसके बाद इसका रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से काफी राहत मिल सकती है। तुलसी के पत्ते अस्थमा को नियंत्रित करने में काफी मदद कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों को धोकर उनमें काली मिर्च पाउडर मिला लें, और फिर खाने के साथ इनका सेवन करें। इससे अस्थमा को नियंत्रण करने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके अलावा तुलसी को पीसकर उसमें शहद डाल लें या फिर शहद में तुलसी के पत्तों को तोड़कर भी मिला सकते हैं। इसका सेवन करने से अस्थमा के रोगी को काफी आराम मिल सकता है। यही नहीं, गर्म पानी में अजवाइन डालकर उसकी भाप लेने से भी काफी फायदा मिलता है। साथ ही चार से पांच लौंग थोड़े पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसमें शहद मिलाएं और फिर इस पानी को पी लें। ऐसा रोजाना करने से अस्थमा की समस्या में काफी आराम मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें