फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में ये पांच चीजें कर सकती हैं आपकी मदद, और भी हैं इनके फायदे

Tue, 02 Feb 2021 09:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर पूछा जाए कि सुंदर कौन नहीं दिखना चाहता? तो शायद इस पर किसी को कोई जवाब न हो। लेकिन अगर पूछा जाए कि कौन अपने चेहरे का निखार बढ़ाना चाहता है? कौन सुंदर दिखना चाहता है? तो इस पर लगभग सभी लोग आगे आएंगे। लोग इसके लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए लोग फेशियल करते हैं, ब्यूटी पार्लर जाते हैं और कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके कई बार ये चीजें हमारी मदद नहीं कर पाती। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपके चेहरे की खूबसूरती बनी रह सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आपको अगर सुंदर दिखना है और अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना है तो इसमें आपकी मदद सबसे पहले एलोवेरा कर सकता है। एलोवेरा या फिर एलोवेरा जेल आपके चेहरे को कई लाभ दे सकते हैं। हमारे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, छोटे-मोटे दाने, आंखों के नीचे काले घेरे आदि सभी को हटाने में एलोवेरा काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर थोड़ी देर लगाना है और फिर गुनगुने पानी से धो लेना है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मलाई खाने के शौकीन काफी लोग होते हैं। लोग ब्रेड या फिर रोटी पर मलाई लगाकर खाते हैं, क्योकि ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये हमारे चेहरे को निखार देने का काम कर सकती है। इसके लिए आपको दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गुलाबजल डालकर अच्छे से मिलाना है और फिर अपने चेहरे पर लगना है। लगाने के बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और ऐसा रोजाना करने से आपके चेहरे को कई फायदे मिल सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॉर्विक एसिच पाए जाते हैं, जो हमारे चेहरे को चमकदार बनाने में हमारी मदद करते हैं। आपको करना ये है कि नींबू के रस को चेहरे पर लगाना है और फिर थोड़ी देर बाद साफ पानी से इसे धो लेना है। इसके अलावा शहद भी आपके चेहरे को नया निखार देने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको शहद में जैतून का तेल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाना है। इससे आपके चेहरे का रुखापन खत्म होगा और आपको नया निखार मिलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाने में टमाटर एक अहम भूमिका निभाता है। ठीक इसी तरह ये आपके चेहरे को निखारने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको टमाटर को बीच में से काटना है और फिर दोनों हाथ से अपने चेहरे पर मलना है। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम करते हैं। इसलिए टमाटर को हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद माना जाता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें