फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली जैसे चुस्त बनना चाहते हैं तो बदल लो आदतें, अपनाएं ये 4 टिप्स

Thu, 07 Dec 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप भी विराट कोहली की फिट बॉडी के दीवाने हैं और उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। धुआंधार शॉट्स लगाने वाले विराट खुद को मेंटेन रखने के लिए कड़ी मेहनत के साथ सख्त डाइट प्लान भी फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं विराट के डूज एंड डोंट्स। 

पढ़ें-कमर दर्द के लिये करें ये आसन और डॉक्टर को कहें बाय-बाय
 
विज्ञापन

2 of 5
बाहर का खाना पसंद नहीं
विराट कोहली बाहर की जगह घर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है वो घर पर बना खाना ही पसंद करते हैं हालांकि टीम इंडिया के साथ दुनिया भर में घूमने वाले विराट के लिए हमेशा घर का खाना मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में वह जब कभी बाहर दौरों पर होते हैं तो लैंब चॉप्स या पिंक सैलमन खाना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जंक फूड्स से परहेज
विराट कोहली जंक फूड्स को फिटनेस का दुश्मन मानते हैं। खुद को फिट रखने के लिए विराट अनहेल्दी जंक फूड्स की जगह एक प्रॉपट डायट को फॉलो करते हैं। उदाहरण के लिए फ्राइड चिकन न खाकर वो फ्राइड चिप्स की जगह व्हीट क्रैकर्स खाते हैं।

4 of 5
मिनरल वॉटर 
साफ और शुद्ध पानी अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी चीज है। विराट कोहली भी खाने से ज्यादा पीने का पान का ख्याल रखते हैं और सिर्फ मिनरल वॉटर ही पीते हैं। विराट ज्यादातर एवियन वॉटर पीते हैं जोकि फ्रांस से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्सरसाइज
विराट कोहली खाने के साथ-साथ एक्सराइज के लिए काफी समय निकालते हैं। अपनी मसल्स से लेकर फिटनेस तक बनाएं रखने के लिए वो घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। वह हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन नियमित रूप से जिम में पसीना बहाते हैं। एक्सरसाइज आपकी भूख भी बढ़ती है और इससे आप स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें