फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां होती हैं इस जानलेवा बीमारी की सबसे ज्यादा शिकार, जानें क्या हैं उपाय

Tue, 29 Jan 2019 12:51 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
blood pressure
आजकल की भागदौड़ लाइफस्टाइल में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है, जिनमें प्रमुख ब्लड प्रेशर है। हाई बल्ड प्रेशर मौजूदा वक्त की लाइफस्टाइल में आम बात है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब शुरू होती है जब हार्ट की आर्टरीज में प्रेशर बढ़ जाता है या वह सिकुड़ जाती है। ऐसे में खून को सभी ऑर्गन तक पहुंचाने में ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है। हाई बीपी की शिकायत खाने-पीने की बुरी आदतें, तनाव और सही तरीके से न सो पाने की वजह से होती है। हाई बीपी के प्रमुख लक्ष्णों में सिरदर्द, चक्कर आना और धड़कनों का तेज होना है। हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है और इससे ग्रसित महिलाओं को ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपायों के बारे में सोचना चाहिए। आइए जानते हैं किस तरह महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
exercise
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो अपनी लाइफस्टाइल को बदलिए। हेल्दी डाइट और कुछ एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करने से दिल को फिट और स्ट्रॉन्ग किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
swimming exercise
स्विमिंग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। स्विमिंग एक लो इफेक्ट एक्सरसाइज है और इसे कोई भी कर सकता है। द अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि स्विमिंग से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को आसानी से कम किया जा सकता है। यह आपकी बॉडी की कई मसल्स पर काम करती है। 

4 of 5
Walking Stairs
साल 2013 में आर्टेरियोस्क्लेरोसिस, थ्रोम्बोसिस और वैस्कुलर बायोलॉजी एल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वॉकिंग आपके दिल के लिए अच्छी होती है और इससे दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। ब्लड प्रेशर लेवल, ऑस्टियोपोरोसिस और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर को भी वॉकिंग से कंट्रोल कर सकते हैं। बेहतर है कि आप रोजाना चालीस मिनट वॉक करें, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोड साइक्लिंग - फोटो : asa
स्विमिंग और वॉकिंग की तरह बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए साइकिल चलाना भी सबसे कारगर एक्सरसाइज है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार साइकिलिंग से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड ग्लूकोज और वजन को भी कम कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें