White Hair Problem: आजकल कम उम्र में बाल सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। पहले यह उम्र बढ़ने का संकेत माना जाता था, लेकिन अब 20-30 साल की उम्र में भी लोग इस समस्या से परेशान हैं। बालों का समय से पहले सफेद होना न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, खराब आहार, अनुवांशिकता और पर्यावरणीय कारण।
यह समस्या सिर्फ सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी या असंतुलन का संकेत भी हो सकती है। बहुत से लोग तो बालों को शरीर के स्वास्थ्य का आइना मानते हैं। अगर समय पर सही कदम उठाए जाएं, तो इस समस्या को कम किया जा सकता है। आइए इस लेख में कम उम्र में बाल सफेद होने के प्रमुख कारणों और इससे बचाव के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जानते हैं।