अधिकतर लोग एक अच्छी सेहत चाहते है। स्लिम शरीर, बाईसेप्स सब कुछ चाहते हैं, लेकिन ऑफिस की टाइमिंग की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। सुबह से देर शाम तक ऑफिस की उठा पटक में व्यस्त रहने के बाद जब डिनर ही सही से नहीं हो पाता तो जिम जाने का सोच भी नहीं सकते। अगर आपके मन में भी एक शरीर पाने की इच्छा दबी पड़ी है तो ऑफिस जाने से पहले सिर्फ 15 मिनट निकाल लीजिए। आपकी जिम की कमी पूरी हो जाएगी और फायदे में कुछ कम न होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सुबह थोड़ी सी स्ट्रेचिंग करने के बाद एक बार में पचास बार स्किपिंग (रस्सा कूदना) करें और फिर तुरंत 25 पुशअप्स लगाएं। सांस जब नॉर्मल हो जाए तो फिर यही करें। ऐसा कुल चार से पांच बार करें। वर्कआउट खत्म।
विज्ञापन
3 of 5
15 मिनट की इस मेहनत में पुशअप्स आपकी बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, चेस्ट और पेट पर अच्छा असर डालती है। स्किपिंग तो पूरे शरीर की कसरत है। ये कलाइयों तक पर काम करती है।
4 of 5
ट्राएंगल पुशअप्स में आप अपने हथेलियों से एक ट्राएंगल (त्रिकोण) बनाते हैं। अपने अंगूठों और पहली उंगली को एक दूसरे छुआएं तो पोजीशन बन जाएगी। अपनी छाती के हथेलियां रखें और पुशअप्स लगाएं। नीचे आते वक्त चेस्ट को हथेली से हल्का सा टच कराके ऊपर जाएं। सही पोस्चर के साथ 10 से 12 बार करें। इसके तुरंत बाद बॉक्स जंप लगाएं। एक बार में 15 बार ऐसा करें। इसके बाद सांस थमने तक रेस्ट लें। ऐसा चार बार करें।
ट्राएंगल पुशअप्स सबसे ज्यादा आपके ट्राइसेप्स पर काम करती है। कोहनी के ऊपर व कंधे के नीचे बाजू का पिछला हिस्सा ट्राइसेप्स कहलाता है। बॉक्स जंप फुल बॉडी एक्सरसाइज है। पैरों पर बेहतरीन काम करने के अलावा ये स्टेमिना भी बनाती है।