कई बार हम किसी परेशानी के लिए काफी ज्यादा दवाइयां खा लेते हैं, बावजूद इसके हमें आराम नहीं मिलता। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिनके सेवन से हम रोगमुक्त हो सकते हैं। ऐसी है एक चीज है आंवला, जिसके सेवन से बीमारियां आपसे कोसों दूर रह सकती हैं। इसका सेवन आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं, जिससे आपकी आंखों, बालों और त्वचा समेत पूरे शरीर को कई फायदे पहुंच सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आंवला और इसके जूस के पीने के फायदों के बारे में।