फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से छुटकारा पाना है तो ये 5 चीजें जरूर खाएं

Mon, 09 Dec 2019 08:51 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
खानपान में लापरवाही की वजह से डायबिटीज होना आम बात हो गई है।  इस बीमारी से बचने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना जरूरी है। बिना खानपान में बदलाव और पौष्टिक आहार लिए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। इसलिए अच्छी डाइट लेकर आप टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ऐसी चीजेंं जो डायबिटीज से आपको छुटकारा दिला सकती हैं...

 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अंडे
डाइट में अंडे शामिल करने के कई लाभ हैं। नियमित डाइट में अंडे लेने से हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता है। अंडे भी दालचीनी की ही तरह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। ये इंसान के अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि टाइप-2 डाइबिटीज वाले जिन मरीजों ने हर रोज दो अंडे अपनी डाइट में शामिल किए, उनके कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसके अलावा अंडे में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मधुमेह - फोटो : social media
पत्तेदार साग
पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।

 

4 of 6
diabetes
दालचीनी
दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसटीविटी के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा दालचीनी में कोलेस्ट्रोक की भी मात्रा कम होती है। अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल करें डायबिटीज का खतरा कम होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
diabetes
हल्दी
हल्दी के कई स्वास्थ लाभ हैं। औषधीय गुणों की वजह से हल्दी का भारतीय मसालों में अलग ही स्थान है। डाइबिटीज में भी हल्दी लाभदायी है। हल्दी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डायबिटीज
मछली
मछली में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हार्ट के लिए बेहद लाभकारी  है। अगर आप अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में मछली शामिल करते हैं तो आपको डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। मछली में प्रोटीन की भी उच्च मात्रा होती है जिसकी वजह से आपका मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें