टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अक्सर ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को भी कंफर्म किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करके लिखा कि '20 सप्ताह' इसका मतलब जनवरी में भी वो प्रेग्नेंट थी और उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही इस सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। आइए जानते हैं हमेशा फिट रहने वाली सेरेना विलियम्स की फिटनेस का राज।
ये भी पढ़ें- खुल गया सलमान खान की फिटनेस का राज, सुबह उठते ही खाते हैं ये चीजें
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भी जमकर खेल रही हैं सेरेना विलियम्स, जानें कहां से आती है इतनी एनर्जी
2 of 5
सेरेना
- हालांकि सेरेना को वर्कआउट करना पसंद नहीं है लेकिन फिट और हेल्दी रहने के लिए वो एक्सरसाइज करती हैं। इसके लिए वो नियमित रूप से रनिंग करती हैं और बाद में बारबेल फ्रंट स्क्वैट, बारबेल पुश स्क्वैट और बारबेल बॉक्स स्क्वैट एक्सरसाइज करती हैं।
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भी जमकर खेल रही हैं सेरेना विलियम्स, जानें कहां से आती है इतनी एनर्जी
3 of 5
सेरेना
- नाश्ते में सेरेना ओट्स खाती हैं जिसमें वो टॉपिंग के रूप में संतरे, स्ट्रॉबेरी और आलमंड बटर का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद जब उन्हें भूख लगती है तो वो आलमंड बटर में सिके सैंडविच खाती हैं।
प्रेग्नेंसी में भी जमकर खेल रही हैं सेरेना विलियम्स, जानें कहां से आती है इतनी एनर्जी
4 of 5
सेरेना
- लंच में सेरेना सलाद, पालक के पत्ते, चैरी टमाटर, संतरे, नींबू का जूस, बादाम, प्याज, स्प्राउट्स आदि शामिल करती हैं। इसके बाद वो शहद और मस्टर्ड सॉस के साथ ग्रिल्ड चिकन लेती हैं। फैट बर्निंग मिरेकल ड्रिंक भी वो लेती हैं। इसे बनाने के लिए वो गर्म पानी में ग्रीन टी, दालचीनी, नींबू और एमसीटी तेल का इस्तेमाल करती हैं।
प्रेग्नेंसी में भी जमकर खेल रही हैं सेरेना विलियम्स, जानें कहां से आती है इतनी एनर्जी
5 of 5
सेरेना
- डिनर में सेरेना चिली लाइम ग्लेज सॉस के साथ ग्रिल्ड कॉड लेती हैं। इसके अलावा वो चिआ सीड और हेम्प सीड के साथ एक कप ब्राउन राइस लेती हैं। साथ ही वो डिनर में सलाद और ताजी सब्जियां भी शामिल करती हैं।